फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आधा घंटा चली मुठभेड़ से थर्राया शताब्दी नगर

आधा घंटा चली मुठभेड़ से थर्राया शताब्दी नगर

Thu, 20 Jul 2017 03:22 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 03:22 AM IST
विज्ञापन
आधा घंटा चली मुठभेड़ से थर्राया शताब्दी नगर
आधे घंटे तक होती रही धांय धांय, दहला शताब्दी नगर
विज्ञापन


मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र का शताब्दी नगर का सेक्टर 4 बी। शाम के छह बजे का वक्त। सोहनवीर के मकान के बाहर सफेद रंग की दो इनोवा आकर रुकती है। उसमें सवार पुलिस कर्मियों ने घरों के बाहर खडे़ लोगों को मकान के अंदर जाने को कहा और इसके बाद सोहनवीर के मकान को घेर लिया।

सोहनवीर के पास रहने वाले सुभाष के अनुसार गाड़ी से लंबे लंबे 10-12 युवक निकले । वे जींस टीशर्ट और पेंट शर्ट पहने हुए थे। सभी के हाथ में पिस्टल थी। इनमें से दो तीन कांवड़ियों के भेष में भी थे। कार सवार हथियार बंद लोगों के कहने पर जैसे ही वह अपने मकान के अंदर गए ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज आनी शुरू हो गई। लोगों में दहशत हो गई। करीब आधा घंटा तक गोलियों की आवाज आती रही। मकान के अंदर से किसी के चीखने की आवाज आई। इसके बाद ये लोग मकान के अंदर घुस गई और तीन चार लोगों को पकड़कर ले गई। इनमें से एक कांवड़िया लग रहा था। इनमें से एक के पैर में गोली लगी थी। बाद में पता चला कि ये लोग पुलिस वाले थे।
विज्ञापन


गली में दौड़ते दौड़ते गोली चल रहे थे अंकल
मेरठ। मुठभेड़ स्थल के पास रहने वाले एक बच्चे ने बताया कि वह मकान की छत पर था। उसने देखा कि गली में कुछ अंकल भाग रहे हैं। उनके हाथ में गन है और वह भागते भागते भी गोलियां चला रहे थे। कई गोलियां चली। वह डर गया और नीचे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ के बीच फंसा बाइक सवार
मोहल्ले वालों ने बताया कि जिस वक्त मुठभेड़ चल रही थी, अचानक सेक्टर में ही रहने वाला एक युवक बाइक से वहां आ गया। उसे पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। युवक के हाथ पांव फूल गए । पुलिस वाले उसे बाइक से उतारकर एक साइड में ले गए और उसकी काफी देर तलाशी ली। संतुष्ट होने के बाद पुलिस वालों ने घेराबंदी कर उसे गली से बाहर निकाला और कहा कि अभी दोबारा यहां मत आना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed