{"_id":"594ebf854f1c1b55178b4873","slug":"151498333061-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस से निकाला सिर, खंबे से टकरा युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बस से निकाला सिर, खंबे से टकरा युवक की मौत
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की खिड़की से निकाला सिर, खंभे से टकराकर मौत
रावली रोड तिराहे के पास रोडवेज बस की खिड़की खोलकर उल्टी कर रहे एक युवक का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एनएच-24 पर शनिवार को लगे जाम के दौरान चालक बस को रोड से कच्चे में उतारकर ले जा रहा था।
गाजियाबाद के न्यू विजय नगर निवासी अंकित (20) पुत्र अनिल कुमार मूलरूप से वाराणसी के गाजीपुर का रहने वाला था। वह एक साल से न्यू विजय नगर में बुआ के पास रहकर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा था।
अंकित शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे रोडवेज बस से अपनी बुआ पूनम, मंजू, फूफा राजेश, मौसा पप्पू, चचेरी बहन नेहा और खुशबु के साथ मोदीनगर अपनी तीसरी बुआ किरन से मिलने जा रहा था।
विज्ञापन
हाईवे पर लगे भीषण जाम में उनकी बस भी फंसी हुई थी। गर्मी के कारण अंकित को उल्टी शुरू हो गई। वहीं जाम के कारण चालक बस को रोड से नीचे उतारकर चला रहा था। रावली रोड तिराहे के पास अंकित ने उल्टी करने के लिए बस की खिड़की खोलकर सिर बाहर निकाला।
इस बीच सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से उसका सिर टकरा गया। खंभे में सिर लगते ही वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची। अंकित को सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित की बुआ पूनम ओर मंजू रो-रोकर बार बार बेहोश हो जा रहीं थी। एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि अंकित के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।