फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   योगी सरकार में पुलिस की 100 दिन में बड़ी उपलब्धि

योगी सरकार में पुलिस की 100 दिन में बड़ी उपलब्धि

Wed, 21 Jun 2017 02:47 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
योगी सरकार में पुलिस की 100 दिन में बड़ी उपलब्धि
एडीजी ने मेरठ जोन के कार्यों की समीक्षा कर शासन को 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड भेजा
विज्ञापन

मेरठ।
एडीजी ने मेरठ जोन के कार्यों की समीक्षा कर शासन को 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड भेजा है। बताया कि योगी सरकार के 100 दिनों में पुलिस के सामने चुनौती आई और उन्होंने कई अभियान भी चलाए। जिसमें एंटी रोमियो स्क्वायड, फुट पेट्रोलिंग और सफाई अभियान कारगर सिद्ध हुए। मेरठ जोन में मनचलों और कुख्यातों को सलाखों के पीछे भेजा। अभियान चलाकर वांछित विवेचना और खनन माफिया पर कार्रवाई भी की।
32 टीम ने एंटी रोमियो स्क्वायड चलाया
एडीजी आनंद कुमार ने बताया कि मेरठ जिले में पुलिस की 32 टीम बनाकर 5649 स्कूलों, चौराहे, मार्केट और पार्कों में प्वाइंट बनाकर एंटी रोमियो स्क्वायड अभियान चलाया। जिसमें 28228 मनचलों से पूछताछ व छह मनचलों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

फुट पेट्रोलिंग में भी कार्रवाई की
मेरठ शहर में 3318 स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की गई। 4419 स्थान चेक कर 6388 लोगों की चेकिंग हुई। 159 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 150 अवैध शस्त्र, 44683 लीटर अवैध शराब, भारी मात्रा में चरस, गांजा और हेरोइन भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई अभियान भी चलाया
पुलिस अधिकारियों ने जनपदों में कई बार सफाई अभियान चलाया। थानों और कार्यालयों में काफी सफाई की। व्यवस्था में सुधार आया। थानों में लावारिस वाहनों की नीलामी कराई। थानों में पेड़ पौधे भी लगाए। लंबित विवेचना का निस्तारण कराया।

इनामी बदमाशों को जेल भेजा
पुलिस ने वांछित और इनामी बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया गया। जिसमें 15 इनामी बदमाश समेत 7883 अपराधियों को जेल भेजा गया। डकैती, लूट, हत्या और स्नैचिंग करने वाले के खिलाफ अभियान चला, जिसमें कई अपराध वारदात के दौरान पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed