फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में खुलेआम छेड़छाड़, शोहदों पर नहीं लगाम

शहर में खुलेआम छेड़छाड़, शोहदों पर नहीं लगाम

Mon, 19 Jun 2017 02:15 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
शहर में खुलेआम छेड़छाड़, शोहदों पर नहीं लगाम
शहर में खुलेआम छेड़छाड़, शोहदों पर नहीं लगाम
विज्ञापन

मेरठ। एंटी रोमियो स्क्वाएड शहर से गायब होते ही शोहदों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम छेड़छाड़ हो रही है। शहर में रविवार को चार जगह छेड़छाड़ को लेकर बखेड़े हुए। गुस्साए लोगों ने मनचलों को पुलिस के सामने ही पीट डाला।
वारदात 01: ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एक विवाह मंडप के बाहर रविवार रात शादी समारोह में आयी महिला और युवती सड़क किनारे खड़ी थीं। वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने युवती में टक्कर मार दी। विरोध करने पर युवती से अश्लील हरकत करने लगे। शोर मचने पर वहां पहुंचे लोगों ने दोनों मनचलों को दबोच लिया। लोगों के साथ ही पीड़ित युवती और महिला ने भी इन शोहदों को सड़क पर गिराकर पीटा। सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल पहुंचे तो आरोपी बहनजी कहकर माफी मांगने लगे। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बाइक कब्जे में ले ली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वारदात 02: कंकरखेड़ा निवासी व्यापारी की पत्नी से रविवार रात पीवीएस मॉल के पास एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने मनचले को पकड़कर धुन दिया। मौके पर पहुंचे एसओ मेडिकल एसओ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन प्रजापति निवासी अलवर राजस्थान बताया, जो गढ़ रोड पर फैक्ट्री में काम करता है। महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात 03: कंकरखेड़ा इलाके में रविवार रात दबंगों ने एक शिक्षिका से घर की दहलीज पर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर शिक्षिका को खींचकर ले जाने की कोशिश की। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी युवकों ने परिजनों पर हमला बोलकर घर में तोड़फोड़ कर दी। जिसमें शिक्षिका समेत चार लोग घायल हो गए। कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला रविवार को कंकरखेड़ा में अपनी रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक शिक्षिका को परेशान करते आ रहे थे। पीड़ित पक्ष ने पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ दौराला के अनुसार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वारदात 04: लिसाड़ी गेट निवासी एक महिला रविवार शाम बेटी के साथ बाजार से लौट रही थी। इस बीच पड़ोस के युवक ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने बीच सड़क पर ही मनचले की पिटाई कर दी। बाद में महिला ने थाने में तहरीर देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed