{"_id":"5a440c7b4f1c1b502b8b6f90","slug":"151440924320-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला इंस्पेक्टर से मोबाइल लूटा, दर्ज हुई गुमशुदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला इंस्पेक्टर से मोबाइल लूटा, दर्ज हुई गुमशुदगी
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा/मेरठ। पीटीएस मेरठ में ट्रेनिंग करने आईं लखनऊ इंटेलीजेंस की इंस्पेक्टर से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश तो पकड़े नहीं गए। थाना पुलिस ने भी लूट के बजाय गुमशुदगी दर्ज की।
लखनऊ इंटेलीजेंस विभाग में तैनात महिला इंस्पेक्टर कामिनी श्रीवास्तव पीटीएस में ट्रेनिंग कर रही हैं। मंगलवार शाम कामिनी शहर से पीटीएस में ई-रिक्शा से लौट रही थीं। पीटीएस के सामने ही कामिनी फोन पर बात कर रही थीं। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश फोन लूटकर ले गए। कामिनी शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ीं। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। सीओ पीटीएस ने महिला इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर कामिनी के साथ खरखौदा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने भेजा। लेकिन थाना पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बजाय मोबाइल सर्विलांस पर लगाने की बात कहकर टरकाने लगी। पुलिस के इस रवैये की शिकायत महिला इंस्पेक्टर ने एसएसपी मेरठ से कर दी।
कोई फायदा नहीं हुआ
एसएसपी के कहने पर महिला इंस्पेक्टर थाने पर तहरीर देकर चली गईं। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बुधवार को थानाध्यक्ष से बात की गयी तो उन्होंने कहा फोन लुटा नहीं था बल्कि गिर गया था। गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
खास बातें:
- इंटेलीजेंस विभाग लखनऊ में हैं तैनात, पीटीएस में कर रही हैं ट्रेनिंग
- इंस्पेक्टर ने की एसएसपी से शिकायत, नहीं हुआ लूट की धारा में मुकदमा