{"_id":"5a440b8e4f1c1b1f168b59d9","slug":"151440900619-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक पोस्ट के सामने ट्रक और बस में भिड़ंत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेक पोस्ट के सामने ट्रक और बस में भिड़ंत
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। हाईवे पर मोदीपुरम चेकपोस्ट के सामने बुधवार दोपहर ट्रक और बस में भिड़ंत होने के बाद हंगामा हो गया।
तेज रफ्तार ट्रक बाईपास की तरफ से आ रहा था, वहीं रोडवेज बस रुड़की की तरफ जा रही थी। चेकपोस्ट पर बैरियर लगा होने के चलते एक ही वाहन निकल सकता था। इस बीच दोनों चालकों ने वाहन पहले निकालने का प्रयास किया तो दोनों के वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें बस के शीशे टूट गए और हाईवे पर जाम लग गया। ट्रक और बस के चालक में मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया। चौकी प्रभारी उपेंद्र मलिक के अनुसार दोनों चालकों ने तहरीर देने के बजाय समझौता कर लिया।