फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेटे को बंधक बनाकर घर में डकैती

बेटे को बंधक बनाकर घर में डकैती

Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
बेटे को बंधक बनाकर घर में डकैती
खरखौदा। गांव फफूंडा में चंदा मांगने के बहाने एक घर में घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने गृहस्वामी के बेटे को बंधक बनाकर करीब 60 हजार रुपये की डकैती की वारदात कर डाली। घटना के बाद जंगल की तरफ भागे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव फफूंडा निवासी ब्रिजेश भडाना ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे कुछ लोग मकान पर पहुंचे। उन्होेंने दरवाजा खटखटाया। बेटे अनुराज ने दरवाजा खोला तो एक नकाबपोश युवक दरवाजे पर मिला। युवक ने अनुराज से मंदिर निर्माण के लिये चंदे की मांग की। अनुराज ने युवक से नकाब उतारने को कहा तो आधा दर्जन हथियार बंद बदमाश उसे धकेलकर मकान में दाखिल हो गये। उन्होंने अनुराज को गन प्वाइंट पर लेकर परिवार को आतंकित कर घर में रखी नगदी की मांग की।
विज्ञापन

बेटे को गन प्वाइंट पर देखकर परिजनों ने घर में रखे 60 हजार रुपये बदमाशों को दे दिए। बदमाशों के भागने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के कई लोग जमा हो गए। लोगों ने जंगल से दो बदमाशों को दबोच लिया। बाकी बदमाश नगदी लेकर भागने में सफल रहे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बदमाशों को थाने ले गई। इसमें एक बदमाश ने अपना नाम जावेद निवासी मेरठ व दूसरा आसाम निवासी बताया जा रहा है। मंगलवार शाम तक खरखौदा पुलिस ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भी नहीं भेजा है। थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
चंदा मांगने के बहाने घर में घुसे आधा दर्जन बदमाश
ग्रामीणों ने दो बदमाशों को जंगल से दबोचकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed