फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरिपाही दंपति आपस में भिड़े, गाड़ी में तोडफोड

सरिपाही दंपति आपस में भिड़े, गाड़ी में तोडफोड

Mon, 25 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
सरिपाही दंपति आपस में भिड़े, गाड़ी में तोडफोड
मोदीपुरम। महिला सिपाही की कार में उसके पति ने तोड़फोड़ कर दी। पति भी पुलिस में सिपाही है। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कासगंज निवासी एक महिला सिपाही की शादी एटा निवासी एक सिपाही से हुई थी। दोनों में विवाद रहता हैै, जिस कारण एक साल से वे अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों की तैनाती मेरठ में ही है। रविवार को महिला सिपाही अपनी ऑल्टो कार से पल्लवपुरम में आई थी। इसी बीच रास्ते में पति ने उसे रोक लिया और उससे बात करने को कहा। लेकिन महिला सिपाही ने इनकार कर दिया। इस पर पति ने उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद महिला पल्लवपुरम थाने पहुंची और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी पल्लवपुरम उपेंद्र मलिक ने बताया कि सिपाही ने गाड़ी में की गई तोड़फोड़ का हर्जाना अपनी पत्नी को दे दिया है। सिपाही को हिदायत दी है कि वह अब दोबारा ऐसा नहीं करें। महिला का आरोप है कि पति शराब पीकर उसके साथ गाली गलौज करता है। कई बार उसे जान से मारने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed