{"_id":"5a3042514f1c1b59678c1bed","slug":"151311228610-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड व्यपारियों से मारपीट व लूटपाट, पुलिस बता रही है रिस्तेदारी का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड व्यपारियों से मारपीट व लूटपाट, पुलिस बता रही है रिस्तेदारी का मामला
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़ व्यापारियों से लूटपाट
खरखौदा। ग्राम जाहिदपुर में गुड़ बेचने पहुंचे दो युवकों से गांव के तीन युवकों ने मारपीट कर गुड़ से लदा ठेला और करीब पांच हजार रुपये लूट लिये। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर थाने में दी। कंकरखेड़ा के गांव पावली निवासी इकराम पुत्र इमामुद्दीन गांव के ही अपने साथी शादाब पुत्र बुंदू के साथ कोल्हू से गुड़ खरीदकर गांव में बेचते हैं। सोमवार शाम दोनों जाहिदपुर में गुड़ बेचने के लिए पहुंचे थे। इस बीच गांव के तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उनकी जेब में रखे करीब पांच हजार रुपये लूट लिये गए। पीड़ित पहले बिजली बंबा बाईपास पर पहुंचा। कार्रवाई न होने पर दोनों युवक थाने में पहुंच गये और मामले की तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने कहा कि इकराम की गांव जाहिदपुर में ससुराल है। दंपति में विवाद चल रहा है। इकराम अपनी पत्नी से सोमवार को मिलने पहुंचा था। तो ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर दी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।