फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हैड कांस्टेबिल मंसूर की नही लिखी गयी रिपोर्ट

हैड कांस्टेबिल मंसूर की नही लिखी गयी रिपोर्ट

Sat, 09 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
हैड कांस्टेबिल मंसूर की नही लिखी गयी रिपोर्ट
फलावदा। थाने में तैनात हेड कांस्टेबल के साथ हुई मारपीट एवं लूटपाट के मामले में पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस की कार्यशैली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। जब पुलिसकर्मी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो आमजन के साथ पुलिस का रवैया कैसा होता है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि फलावदा थाने में तैनात हैड कांस्टेबल मंसूर अहमद के साथ शुक्रवार को एक दर्जन लोगों ने मारपीट करके पर्स, सोने की अंगूठी एवं साढे़ सात हजार रुपये लूट लिये थे। इतना ही नहीं मंसूर द्वारा आई कार्ड दिखाने पर हमलावरों ने उसे फर्जी बताते फाड़ डाला था। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में तहरीर दी, लेकिन घटनास्थल थाना खतौली का बताते हुए टरका दिया था। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने खतौली थाने पहुंचा तो उसके साथ एक दरोगा ने अभद्रता की। उसे थाने से बाहर निकल जाने की चेतावनी दी थी। पीड़ित ने दरोगा के व्यवहार पर ऐतराज जताया तो दरोगा ने हवालात में बंद करने की धमकी भी दी। इस पर पीड़ित मायूस होकर लौट गया। उधर, पीड़ित कांस्टेबल मंसूर अहमद विभागीय लोगों के रवैये एवं अपनी बेइज्जती से डिप्रेशन में है। दरोगा का कहना है कि कांस्टेबल घटना में राजनीतिक हस्तक्षेप का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed