{"_id":"5a2be8914f1c1bc1678c0a58","slug":"15128271613-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए दिन छात्रों के गुटों में हो रहा संघर्ष कहीं मवाना की शांति को चिंगारी न दिखा दे।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आए दिन छात्रों के गुटों में हो रहा संघर्ष कहीं मवाना की शांति को चिंगारी न दिखा दे।
Updated Sat, 09 Dec 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
मवाना।
फलावदा रोड पर शनिवार दुपहर में एक इंटर कॉलेज के निकट छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। धारधार हथियारों के साथ तमंचे लहराए गए। जिससे आसपास मेें अफरातफरी का माहौल हो गया। मारपीट में एक युवक शाहिब घायल हो गया। थाने में तीन नामजद तथा 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाने के एसएसआई भरतलाल शाह का कहना है कि गश्त बढ़ा दी गई है। छात्रों के गुटों पर निगाह रखी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी शाहिब पुत्र अब्दुल्ला का कहना है कि वह अपने साथी आतिफ को लेने के लिए फलावदा रोड स्थित एक इंटर कालेज में जा रहा था। वह कालेज के पास पहुंचा तो लगभग 15 युवकों के झुंड ने उसे घेर लिया। आरोपी हाथों में धारधार हथियार, लाठी-डंडे तथा तमंचे लिये हुए थे।
आरोपियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद सागर नामक युवक के बारे में पूछताछ की। उसने इस बाबत अनभिज्ञता जर्ताई तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडे से पीटा तथा तमंचे लहराए। आरोपी उसे घायल करने बाद तथा उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त करके धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर विपिन, गोलू तथा रामजीलाल निवासी सकौती तथा 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, एसएसआई भरतलाल शाह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
बता दें कि तीन दिन पहले भी फलावदा रोड पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। उस दिन सकौती का युवक मारपीट में घायल हुआ था। उस दिन घायल हुए युवक द्वारा भी तहरीर दी गई थी। वहीं तीन दिन पहले ही मुजफ्फरनगर बस स्टैंड पर भी छात्रों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले थे तथा तमंचे लहराए गए थे। आए दिन छात्रों के गुटों में जिस प्रकार भिड़ंत चल रही है। वे तमंचे लहराकर दहशत पैदा कर रहे हैं। ऐसी कोई घटना किसी दिन मवाना नगर की शांति के लिए खतरा पैदा कर सकती है। हालांकि मवाना पुलिस-प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना है कि स्कूल-कालेजों छूटने के दौरान आसपास गश्त बढ़ा दी गई है। उपद्रवी छात्रों पर निगाह रखी जा रही है। ऐसे छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
पीड़ित ने तीन नामजद एवं दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर स्कूलों के आसपास गश्त बढ़ाई