{"_id":"5a24622f4f1c1bb6678bfbff","slug":"151233399916-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारियों से दिनदहाडे़ दस लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारियों से दिनदहाडे़ दस लाख की लूट
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/खरखौदा। हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर मोड़ पर रविवार दिनदहाडे़ चार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार दो पशु व्यापारियों से 10 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने व्यापारियों से पूछताछ के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
देहली गेट थानाक्षेत्र के कुरैशियान मस्जिद निवासी पशु व्यापारी मोहम्मद इरशाद हापुड़ रोड पर अल्लीपुर गांव स्थित अल साकिब मीट फैक्ट्री में पशु सप्लाई करते है। व्यापारी ने बताया कि वह फैक्ट्री के बाहर ही बाहर से आने वाले छोटे व्यापारियों से पशुओं को खरीद लेते है। रविवार सुबह करीब दस बजे इरशाद बाइक से राशिद अली निवासी मेदपुर भावनपुर के साथ फैक्ट्री जा रहे थे। हापुड़ रोड पर लोहियानगर मोड़ पर दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उनको ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों व्यापारी को गन प्वाइंट पर लेकर दस लाख रुपयों से भरा थैला लूटकर शहर की तरफ फरार हो गए।
चौकी पर पहुंचे व्यापारी
घटना के बाद पीड़ित व्यापारियों ने पास ही बिजली बंबा पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को बताया। वहीं, सूचना मिलते ही एसपी देहात राजेश कुमार सिंह व सीओ किठौर हरिमोहन सिंह मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित व्यापारी से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
26 लाख की हुई थी लूट
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व लोहियानगर मोड़ पर ही कार सवार पशु व्यापारियों से कार सवार बदमाशों ने 26 लाख रुपये लूटे थे। गाजियाबाद पुलिस ने मोदीनगर में मुठभेड़ के बाद इनमें से तीन बदमाश पकड़े थे।
मुनीम पर पुलिस को शक
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पशु व्यापारी के मुनीम पर शक है। व्यापारी ने मुनीम को 17 वर्षों से अपने साथ काम करने तथा विश्वासपात्र बताया। लेकिन इसके बाद भी पुलिस मुनीम को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने के बहाने साथ ले गयी। जिससे पूछताछ की जा रही है।
सटीक रैकी के बाद की वारदात
पुलिस का कहना है कि पशु व्यापारियों से सटीक रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। व्यापारी का कोई नजदीकी भी शामिल हो सकता है। जिसे व्यापारी के फैक्ट्री आने-जाने के बारे में सारी जानकारी है। पहले व्यापारी की रैकी की गयी है, इसी के बाद घटना की गयी है।
पुलिस की खुली पोल
दिन निकलते ही पशु व्यापारियों से लूट की वारदात हो गई, जिससे पुलिस की सक्रियता की भी पोल खुली है। वारदात के दौरान दूर-दूर तक पुलिस नहीं थी। सूचना देने के आधे घंटे बाद खरखौदा थाना पुलिस पहुंची थी। जिस पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। पशु व्यापारियों का कहना कि लगातार लूट की घटना हो रही हैं। लेकिन पुलिस एक भी घटना का सही खुलासा नहीं करती। जिससे बदमाशों का दुस्साहस बढ़ रहा है।
जल्द करेंगे खुलासा
एसपी देहात राजेश कुमार सिंह से बताया है कि व्यापारियों से लूट हुई है। रिपोर्ट दर्ज हो गयी है। रास्ते में लगे कैमरों से फुटेज ली गयी है। क्राइम ब्रांच सहित सीओ किठौर के साथ टीम बनाई गई है। जल्द ही खुलासा होगा।
- बाइक सवार चार बदमाशों ने लोहियानगर मोड़ पर अंजाम दी वारदात