फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रॉपर्टी डीलर की डायरी खोलेगी कई राज

प्रॉपर्टी डीलर की डायरी खोलेगी कई राज

Sat, 02 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर की डायरी खोलेगी कई राज
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित बलवंत एंकलेव में प्रॉपर्टी डीलर मुकेश गिरी की कोठी पर आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात तक जांच पड़ताल की। आयकर विभाग के सूत्रों और चर्चाओं के अनुसार टीम को कई दस्तावेजों के साथ ही एक डायरी भी मिली है, जिसमें करोड़ों रुपये की एंट्री पाई गई है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने मुकेश गिरी की कोठी पर तो दूसरी टीम ने मुकेश के पैतृक गांव बिजौली खरखौदा में छापामारी की थी। टीम से बचने के दौरान छत से कूदे मुकेश के पैर में फ्रेक्चर भी हो गया था। सूत्रों के अनुसार टीम ने देर रात तक मकान में दस्तावेजों की जांच की। यह भी चर्चा रही कि प्रॉपर्टी डीलर की कोठी से जो डायरी बरामद की गई है, उसमें करीब तीस करोड़ रुपये की जमीन की खरीद-फरोख्त का विवरण दर्ज है। डायरी में कई नेताओं और अधिकारियों की भी एंट्री होना बताया गया। सूत्रों का कहना है कि डायरी में एंट्री मिलने वालों की भी जांच की जा रही है। जिन लोगों की डायरी में एंट्री पाई गई है, उन लोगों को टीम के अधिकारी नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुला सकते हैं।
विज्ञापन

- आयकर विभाग ने मारा था छापा, कई तरह की चर्चाएं रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed