{"_id":"5a1dcb8d4f1c1b68678bead2","slug":"15119022158-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर सड़क पार कर रहे युवक को गाडी ने कुचला, घायल को बोनेट पर ही ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर सड़क पार कर रहे युवक को गाडी ने कुचला, घायल को बोनेट पर ही ले गए
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस से तीखी नोकझोंक, जाम में फंसी रही एंबुलेंस
- घायल युवक को ले गये थे आरोपी कार सवार, सुभारती में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। सिवाया गांव में सड़क पार कर रहे एक युवक को मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। गाड़ी चालक युवक को घसीटकर अपने साथ उठाकर ले गए। इसके विरोध में ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की। जब ग्रामीणों को पता चला कि कार सवारों ने युवक को सुभारती में भर्ती कराया है, तब जाकर उन्होंने जाम खोला।
सिवाया गांव बोबी (30) पुत्र धर्मपाल मंगलवार की देर शाम हाइवे पर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति व लापरवाही के साथ एक कार चालक आ रहा था। गाड़ी चालक ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक कार के बोनट पर गिरा। घायल को कार चालक लेकर चले गये। ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीणों ने गांव के बाहर हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसओ दौराला धर्मेन्द्र सिंह से भी ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने कुछ वाहनो में तोड़फोड़ भी कर दी। मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही एंबुलेंस भी काफी देर फंसी रही। पुलिस ने निकलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क गए और निकलने नहीं दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे दूसरे मार्ग से सुरक्षित निकाला। इसके अलावा एक अन्य एंबूलेंस भी फंसी पुलिस ने उसे भी दूसरे रास्ते से निकाला। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी कर दी। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों को बोबी के सुभारती में होने का पता चला।
टोल कंपनी पर लगाया आरोप
ग्रामीणों ने जाम के दौरान आरोप लगाया कि टोल कंपनी ने अवैध कट खोल रखे हैं। स्ट्रीट लाइटें हाइवे पर खराब पड़ी हैं। टोल शुल्क तो लिया जा रहा है, लेकिन सुविधा नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष कंपनी के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कट बंद न होने के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
लगा भयंकर जाम
भराला झाल पर भयंकर जाम लग गया। जाम लगने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस जाम में शादी समारोह में जा रहे लोग भी फंस गये। कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। जाम थोड़ी ही देर में इतना लंबा लग गया कि यात्रियों की हालत खराब हो गई। कुछ यात्री पैदल निकले तो कुछ को गांव की गलियों से होकर निकलना पड़ा।
वर्जन
सड़क पार करते हुए हादसे में एक युवक घायल हो गया था, जिसके बाद कार सवार उसे अपने साथ ले गए और सुभारती अस्पताल में भर्ती करा दिया। ग्रामीणों ने अफवाह पर जाम लगा दिया था, ग्रामीणों को समझाकर जाम को खोल दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एअसो दौराला, धर्मेद्र सिंह