फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सेरराह फिल्मी स्टाइल में शराब की बोतल से बच्चों की बस पर हमला

सेरराह फिल्मी स्टाइल में शराब की बोतल से बच्चों की बस पर हमला

Wed, 29 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
सेरराह फिल्मी स्टाइल में शराब की बोतल से बच्चों की बस पर हमला
मोदीपुरम।
विज्ञापन

मूक बधिर स्कूल के बच्चों से भरी बस में कार सवार चार युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। बस चालकों को जमकर पीटा और बस में शराब की खाली बोतल भी फेंकी। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। स्कूल की प्रधानाचार्य ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी है। आरोपी शराब के नशे में थे।
पल्लवपुरम फेज दो में वाणी स्कूल एवं रिसर्च सेंटर है। मंगलवार शाम तीन बजे स्कूल की प्रधानाचार्य अंशु गुप्ता और उप प्रधानाचार्य पूनम शर्मा करीब 35 बच्चों को लेकर चालक जितेंद्र के साथ जा रही थीं। उनके पीछे दूसरी भी थी, जिसमें करीब 30 बच्चे थे। पल्लवपुरम फेज दो डिवाइडर रोड पर टंकी के पास पीछे से एक विटारा ब्रेजा गाड़ी सवार युवकों की आगे निकलने को लेकर चालक जितेंद्र से कहासुनी हो गई। इस बीच कार सवार युवकों ने चालक जितेंद्र की नीचे उतारकर पिटाई कर दी। पीछे से आए दूसरी बस के चालक सुदेश की भी जमकर धुनाई की। युवकों ने डंडों से हमला बोल दिया और शराब की बोतल बस में फेंकी। इससे शीशे टूटकर अंदर बैठे बच्चों और शिक्षिकाओं को भी लग गए। युवकों ने दस मिनट तक उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्रधानाचार्य अंशु गुप्ता ने पल्लवपुरम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शराब के नशे मेें थे कार सवार
कार सवार चारों युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने शराब की कई खाली बोतल बस के अंदर फेंकी। गनीमत रही कि बोतल सीधे किसी बच्चेे को नहीं लगी। वहीं बच्चे काफी घबराएं हुए थे। वह इशारों से ही पूरे मामले की जानकारी दे रहे थे। उधर, वारदात के वक्त कोई भी चालकों को बचाने नहीं आया। जबकि जिस जगह घटना हुई, वहां सामने ही मार्केट है। जब स्कूल की अन्य बस आईं और कुछ लोग एकत्र हो गए तो आरोपी फरार हो गए। वहीं आरोपी की कार भी शीशा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमला क्यों किया, जानकारी नहीं
कार सवारों ने किस कारण से हमला किया है, यह मालूम नहीं है। बस में बच्चे और शिक्षिकाएं बैठी हुई थीं। शराब की बोतल से हमला किया है। अंशु गुप्ता, प्रधानाचार्य, वाणी स्कूल


आगे निकलन को लेकर हुआ विवाद
कार सवार शराब के नशे में थे, आगे निकलने को लेकर विवाद हुआ था। कार का नंबर की जानकारी मिल गई है। हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा। दिलीप कुमार शर्मा, एसओ पल्लवपुरम

खास बात
पल्लवपुरम फेज दो में कार सवार चार युवकों ने की वारदात
बस में फेंकी शराब की खोली बोतल, बस में थे मूक बधिर बच्चे, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed