फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खिर्वा के निकट आबकारी विभाग की टीम ने मुखबीर की सूचना पर पकडी भारी मात्रा में शराब

खिर्वा के निकट आबकारी विभाग की टीम ने मुखबीर की सूचना पर पकडी भारी मात्रा में शराब

Sun, 19 Nov 2017 02:34 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खिर्वा के निकट आबकारी विभाग की टीम ने मुखबीर की सूचना पर पकडी भारी मात्रा में शराब
चुनाव के लिए लाई जा रही शराब पकड़ी
विज्ञापन

कार पर लगा था निकाय चुनाव प्रत्याशी का पोस्टर
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
कोतवाली क्षेत्र में खिर्वा जलालपुर के पास शनिवार सुबह आबकारी टीम ने कार में लदी हरियाणा मार्का की शराब पकड़ी। पुलिस ने 960 पव्वे बरामद करने का दावा किया। आबकारी विभाग की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शराब तस्कर को जेल भेजा है। पकड़ी गई कार पर कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक वार्ड से प्रत्याशी का पोस्टर भी लगा हुआ था।

आबकारी निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार के अनुसार हरियाणा-शामली मार्ग पर कार में शराब तस्करी के लिए लाई जा रही है। इस बीच आबकारी निरीक्षक ने टीम गठित की। खिर्वा-कंकरखेड़ा मार्ग पर आबकारी टीम ने कार को रोक लिया। इस बीच शराब तस्करों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन आबकारी टीम ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस के अनुसार कार में शराब के 960 पव्वे बरामद किये गये। पुलिस ने शिवलोकपुरी निवासी सोनू पुत्र सुरेंद्र को दबोच लिया। वहीं, टीम आरोपी और शराब को थाने में ले आई। पुलिस ने आबकारी टीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सोनू का चालान कर उसे जेल भेजा। वहीं, पकड़ी गई कार पर एक प्रत्याशी का स्टीकर लगा हुआ था। सूत्रों के अनुसार शराब चुनाव के मद्देनजर लाई गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed