फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समुदाय विशेष के लोगों ने किया मंदिर पर लाउडस्पीकर बजने का विरोध।

समुदाय विशेष के लोगों ने किया मंदिर पर लाउडस्पीकर बजने का विरोध।

Thu, 09 Nov 2017 09:38 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
समुदाय विशेष के लोगों ने किया मंदिर पर लाउडस्पीकर बजने का विरोध।
मवाना।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल स्थित मंदिर में लाउडस्पीकर बजाए जाने का समुदाय विशेष के कुछ लोगों द्वारा विरोध किया। इस पर दलित समुदाय के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रभारी का घेराव किया। इस पर थाना प्रभारी के समझाने पर दलित समाज की ओर से तहरीर दी।
मोहल्ला मुन्नालाल के काफी संख्या में दलित समाज के लोग विहिप के जिला मंत्री सौरभ शर्मा के नेतृत्व में थाने पहुंचे तथा हंगामा किया। उनका कहना था कि वे दलित समाज के लोग हैं। मोहल्ले में पुराना मंदिर स्थित है। वहां पर बीते कई वर्षों से सुबह-शाम लाउडस्पीकर बजाया जाता है। बीते कुछ दिन से समुदाय विशेष के लोग आरती बजाने का विरोध करते हैं तथा लाउडस्पीकर उतारने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाउडस्पीकर उतारने का विरोध करने वाली महिला को जातिसूचक शब्द कहे। इसका विरोध करने पर उन्होंने हाथापाई की। थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने लोगों से वार्ता करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में मोहल्ला मुन्नालाल निवासी अंकित पुत्र श्यामलाल जाटव ने समुदाय विशेष की दो महिला और एक पुरुष के खिलाफ उसकी मां मुन्नी देवी पर लाउडस्पीकर उतारने का दबाव बनाने की तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि आरोपी काफी समय से गिरोह बनाकर मंदिर पर पूजा आरती बंद कराना चाहते हैं। जिससे हिंदू समाज में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी
समुदाय विशेष के लोगों पर मंदिर का लाउडस्पीकर बंद नहीं करने पर अभद्रता करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed