{"_id":"5a044cb84f1c1b86698ba58a","slug":"15102313212-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौला गां में खेत से ट्रेक्टर निकालने को लेकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिसौला गां में खेत से ट्रेक्टर निकालने को लेकर मारपीट
Updated Thu, 09 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़। चौकी अन्तर्गत बिसौला गांव में खेत के बीच से ट्रैक्टर निकालने पर एक पक्ष ने दूसरे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। वहीं, ट्रैक्टर से कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया। उधर, पुलिस ने आरोपी पक्ष को हिरासत में ले लिया।
गांव बिसौला निवासी जोनी और सांगे अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव का आरिफ और उसका बेटा साबिर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ गए। वे ट्रैक्टर-ट्रॉली जोनी के खेत के बीच से ले जाने लगे। इसका जोनी और सांगे ने विरोध किया। इस पर आरिफ और उसके बेटे साबिर ने मारपीट कर दी और ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया। चौकी प्रभारी विकास कुमार का कहना है कि मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।