फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भावनपुर में चार गोवंश काटे, नहीं पहुंची पुलिस

भावनपुर में चार गोवंश काटे, नहीं पहुंची पुलिस

Fri, 03 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
भावनपुर में चार गोवंश काटे, नहीं पहुंची पुलिस
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगलासाहू में बृहस्पतिवार को चार गोवंश काट दिए गए। ग्रामीणों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे तो वहां गोवंशों के अवशेष और खून बरामद हुआ। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

बजरंग दल के महानगर संयोजक अर्जुन राठी ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने नंगलासाहू निवासी दूसरे समुदाय के एक किसान के खेत में गोवंश पड़े होने की सूचना दी थी। इसकी सूचना उन्होंने थानाध्यक्ष भावनपुर करतार सिंह को दी। आरोप है कि एसओ ने खुद को ड्यूटी पर थाना क्षेत्र से बाहर होना बताकर पल्ला झाड़ लिया और न ही थाने से किसी पुलिसकर्मी को मौके पर भेजा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुलिस का दो घंटे तक इंतजार किया। पुलिस के न पहुंचने पर खुद ही अवशेषों का दफनाया गया। इस दौरान निशांत, मोहित कांबोज, पृथ्वी राज, सिरिन चौधरी, हिमांशु, आकाश, भूरा छिलौरा, विनिश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नहीं चलेगी मनमानी
बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर का कहना है कि गोकशी करने वालों और पुलिस की मनमानी नहीं चलने देंगे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। वहीं, इस संबंध में एसओ भावनपुर ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
मौके पर मिले अवशेष, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा
पुलिस के इलाके में गोकशी पर रोक लगने के दावे हुए फेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed