फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवाहिता की हत्या का खुलासा ,पति गिरफ्तार

विवाहिता की हत्या का खुलासा ,पति गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2017 09:50 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या का खुलासा ,पति गिरफ्तार
किठौर।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिलौर में छह दिन पूर्व हुई विवाहिता की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। उसने बताया कि विवाहिता की हत्या मायके जाने की जिद के चलते की है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया है।
आरोपी पति अशोक ने बताया कि भैयादूज के बाद से उसकी पत्नी सुनीता मायके जाने की जिद कर रही थी। वह नहीं भेजने पर गालीगलौज करती थी। बीती मंगलवार को उसका बहनोई अरविंद घर पर आया हुआ था। उसने मायके जाने की जिद करते हुए बहनोई के सामने भी गालीगलौज कर दी। जिस पर परिजनों को नागवार गुजरी और गुस्सा आ गया। इस पर सुनीता का गला दबा दिया। इसके बाद तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर कार द्वारा मेरठ चिकित्सक के पास ले जाने के लिए घर से निकले। रास्ते में उसके दुपट्टे से ही गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव का गांव में नहर के निकट अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति अशोक की निशानदेही पर मृतका का दुपट्टा एवं चप्पल बरामद की हैं। वहीं, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्यागी का कहना है कि फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतबल है कि बीती 25 अक्तूबर को इंद्रपुरा निवासी रणपाल पुत्र राधाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उसकी पुत्री सुनीता की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व ग्राम सिलौर निवासी अशोक से हुई थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इस दौरान पति ने सुनीता के सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। उसकी बाद में मौत हो गई। सुसराल वालों ने परिजनों को बिना जानकारी दिए शव का नहर के निकट अंतिम संस्कार कर दिया। रणपाल ने बताया कि ग्रामीणों ने फोन पर उन्हें सूचना दी थी कि उनकी पुत्री को मौत हो गई है। इसके बाद उन्होंने यूपी 100 और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चिता को बुझाकर कुछ अस्थियां इकट्ठा कर जांच के लिए भेजीं। इस मामले में मृतका के पिता ने पति अशोक, सास हरवती, देवर राजकुमार, ननदोई अरविंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
ग्राम सिलौर में बीती 25 अक्तूबर को मायके जाने की जिद करने पर दिया वारदात को अंजाम
आरोपी सास, देवर और ननदोई अभी पुलिस की गिरफ्त से अभी दूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed