फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज।

धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज।

Sat, 23 Sep 2017 09:55 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज।
बहसूमा। ग्राम मौड़ कला निवासी ट्रैक्टर मालिक ने कासोपुर तुरहेड़ी निवासी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर बेचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बहसूमा के गांव मौड़ कला निवासी संदीप पुत्र धीर सिंह ने बताया कि उसने कासोपुर तुरहेड़ी थाना क्षेत्र मीरापुर निवासी विपिन पुत्र बिजेंद्र को छह माह पूर्व 40 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से सोनालिका ट्रैक्टर किराये पर दिया था। आरोप है कि विपिन बीते आठ माह से किराया नहीं दिया। वह मांगने पर टरकाता रहता है और न ही ट्रैक्टर वापस कर रहा है। सूत्रों के अनुसार विपिन ने उक्त ट्रैक्टर के फर्जी कागजात तैयार कर मुरादाबाद में बेच दिया है। पुलिस ने आरोपी विपिन के खिलाफ धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर बेचने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने उक्त मामले में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में एअसो राजेंद्र ओजस्वी का कहना है कि शीघ्र ही धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया जाएगा।

स्वयं को नहीं बदलना दुख का कारण
बहसूमा।
बरसात के चलते रामराज स्थित श्री बापू हेमराज मंदिर परिसर में जलभराव हो गया। इसलिए श्रीओम बापू शरणम संत सम्मेलन राज बैंक्वेट हाल में आयोजित किया गया।
श्रीओम बापू शरणम सेवा समिति की ओर से चल रहे महायज्ञ संत सम्मेलन में शनिवार को पूज्यपाद अंतरराष्ट्रीय संत श्री सुभाष जी महाराज सहारनपुर वालों ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि पलयानवादी, निराशावादी, आलसी जीवन में हार मान लेते हैं। वे दूसरों में दोष निकालते हैं। वहीं, अपने भाग्य को कोसते रहते हैं। इंसान घर, दोस्त, लिबास, रिश्ते, प्रदेश बदलता है फिर भी परेशान रहता है। इसलिए कि वह स्वयं को नहीं बदलता है।
विज्ञापन

राज बैंक्वेट हाल में आयोजित महायज्ञ को संत सुभाष जी महाराज ने कहा कि जीवन परीक्षा है, जीवन चुनौती है, जीवन अवसर भी है। मनुष्य को इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। यदि इंसान अपने आप को बदल ले तो सुखी हो जाएगा, लेकिन परमात्मा ने हमें ऐसी परिस्थिति दी है। इसको ऐसे देखो कमल का जन्म कीचड़ में हुआ यह उसका भाग्य है। उसका पुरुषार्थ है कि वह कीचड़ से ऊपर उठा। पुरुषार्थ और आत्मविश्वास से अपने दुर्भाग्य को तोड़कर ऊपर उठें। संत महापुरुषों द्वारा दिए गए ज्ञानरूपी दीपक के उजाले में सद्भाव पर चलते हुए जीवन सफल बनाने का प्रयास करें। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन मनचंदा, पूर्व जिंप सदस्य राजेंद्र सिंह उर्फ तारापुर, पूर्व प्रधान रमेश मक्कड़, राजेंद्र पसरीचा, सूरज गुंबर, रामजीदास दुमड़ा, राजकिशन गाबा, विक्की गुंबर, चरनदास जसूजा, अमित, राहुल, अजय अग्रवाल व राजीव छाबड़ा आदि का सहयोग रहा। प्रवचन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन में तोड़फोड़ की
बहसूमा। खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सराय रसूलपुर निवासी युवक मोहम्मद मोहसिन को शाहपुर बटावली स्थित सुसराल में पड़ोसी के घेर में छोटा हाथी खड़ा करना भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने शराब पीकर छोटे हाथी में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि बाद में 17 हजार रुपये छीन उसे भगा दिया। पीड़ित ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, एसओ राजेंद्र ओजस्वी का कहना है कि मामले की जंाच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed