{"_id":"59c3c0964f1c1b9b688b5dc8","slug":"15060010814-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना के आधे थाने को मृत व्यक्ति ने तीन किमी. दौडाया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवाना के आधे थाने को मृत व्यक्ति ने तीन किमी. दौडाया।
Updated Thu, 21 Sep 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
थाना प्रभारी समेत थाने के आधे पुलिसकर्मियों को एक शव ने करीब तीन किमी. तक दौड़ाया। इसके बाद ही पुलिस नहर में बह रहे शव को कब्जे में ले सकी। हालांकि शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को सूचना मिली की नहर में एक शव बहता हुआ आ रहा है। जिस पर थाना प्रभारी विजय कुमार, तीन दरोगा, चार सिपाही, तीन होमगार्ड कुड़ी की झाल पर पहुंचे। उन्होंने झाल में आए शव को निकालने के लिए रस्सी आदि डालकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन शव आगे निकल गया। पुलिस ने फिर दौड़ लगाई तथा कुछ दूर आगे जाकर शव को निकालने के लिए रस्सी फेंकी। इसके बावजूद शव पुलिस के जाल में नहीं फंसा। करीब तीन किमी. तक पुलिस इसी प्रकार शव का नहर में पीछा करती रही। ग्राम नासिरपुर के निकट पहुंचकर पुलिस शव को रस्सियों में फंसाकर निकालने में कामयाब हो सकी। शव सड़ी गली अवस्था में था। शिनाख्त नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि उसकी उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है। सिर पर बाल नहीं हैं। शव पर कोई कपड़ा नहीं था।