फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो अलग अलग मामलों में दहेज को लेकर दो विवाहिताओं को घर से निकाला

दो अलग अलग मामलों में दहेज को लेकर दो विवाहिताओं को घर से निकाला

Tue, 19 Sep 2017 07:11 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
दो अलग अलग मामलों में दहेज को लेकर दो विवाहिताओं को घर से निकाला
खरखौदा।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी विवाहिता को दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित इस समय मायके में रह रही है। ससुराल वाले उसके बच्चे का अपहरण का कई बार प्रयास कर चुके हैं। वहीं, फफूंडा निवासी विवाहिता को भी ससुराल वालों ने दहेज की खातिर घर से निकाल दिया है। दोनों मामलों में पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी शाइस्ता ने बताया कि उसकी ससुराल मेरठ में कैंट क्षेत्र के घोसी मोहल्ला में है। उसका आरोप है कि पेंटर पति शादी के बाद से ही दहेज की खातिर आए दिन मारपीट करता रहता है। विवाहिता के मायके वाले उसे महिला परामर्श केंद्र पर लेकर पहुंचे। कई बार शिकायत के बाद भी पति समेत ससुराल वाले उससे मारपीट करते रहे। वह इससे तंग आकर बच्चों के साथ कांशीराम कालोनी में रहने लगी थी। पति कई बार समझौता कराकर अपने साथ ले गया। इसके बाद कई बार उसे सिगरेट से जलाया। अब वह कांशीराम कॉलोनी में रह रही है। आरोप है कि बीती 13 सितंबर की शाम करीब छह बजे उसका पति मकान में घुस गया तथा बेटे के अपहरण का प्रयास किया। विवाहिता ने विरोध किया तो घर में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने आशंका जताई कि ससुराल पक्ष स्कूल से भी उसके बच्चे का अपहरण कर सकता है।
विज्ञापन

वहीं, गांव फफूंडा निवासी गुलफसा पुत्री इकबाल ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हाजीपुर निवासी वामिक पुत्र हमीद से हुई थी। विवाहिता का कहना है कि पति की मांग पर उसके मायके वालों ने बाइक एवं कई बार रुपये दिये। इतना ही नहीं उसे रोजगार करने के लिए थ्रीव्हीलर भी खरीद कर दिया। उसके पति ने सभी सामान बेच दिया। वह अब फिर से रुपये की मांग कर रहा है। विवाहिता ने इनकार कर दिया। इस पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं, कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय तोमर का कहना है कि दोनों मामले उनके संज्ञान में नहीं हैं। थाने में तहरीर आई तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
दोनों पीड़ित महिलाओं ने थाने में तहरीर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed