{"_id":"59bfe56a4f1c1b9a688b536e","slug":"15057483611-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदसरे से दो बच्चे लापता, एक लौटा दूसरा का कोई सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदसरे से दो बच्चे लापता, एक लौटा दूसरा का कोई सुराग नहीं
Updated Mon, 18 Sep 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा।
हापुड़ रोड स्थित इस्लामी मदरसे से दो दिन पहले दो बच्चे लापता हो गए थे। जिसमें से एक को सोमवार सुबह पुलिस ने बरामद कर लिया। हालांकि दूसरे का अभी सुराग नहीं लग सका है। वहीं, लापता बच्चे के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। उधर, मदरसा प्रबंधन बच्चे का मुकम्मल प्रवेश होने से इनकार कर रहा है।
हापुड़ रोड पर अल्लीपुर में नौगजा पीर स्थित जामिया महमूदिया इस्लामी मदरसा है। इसमें देश भर से मुस्लिम बच्चे तालीम लेने आते हैं। दो दिन पहले इसी मदरसे से 12 एवं दस वर्षीय दो बच्चे अचानक लापता हो गए थे। इससे मदरसा प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इस मामले की मौखिक सूचना पुलिस तथा बच्चों के परिजनों को दी गई। जिसमें 12 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने आसपास से ही बरामद कर मदरसा प्रबंधन को सौंप दिया। हालांकि दिल्ली निवासी दस वर्षीय छात्र मो. वक्कास पुत्र मो. साबिर लापता है। सोमवार को मदरसे पहुंचे मो. वक्कास के पिता ने मदरसा प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उसने बताया कि वह मूल रूप से बिहार निवासी है। वह कई वर्षों से दिल्ली के ओखला में रह रहा है। उसका बड़ा बेटा भी इसी मदरसे में पढ़ रहा है। एक सप्ताह पहले ही उसने छोटे बेटे को यहां भेजा था। मो. साबिर ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, मदरसा के मुफ्ती मो. अब्बास ने इस बाबत जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि लापता मो. वक्कास से बारे में बताया जा रहा है कि उसका अभी मदरसे में मुकम्मल दाखिला नहीं हुआ है। हालांकि फीस कार्ड एवं पहचान पत्र बना दिया गया है।
मुख्य बातें
मदरसा प्रबंधन का जानकारी देने से इनकार
पिता ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप