फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कालोनी की सचिव को गिरा गिरा कर पीटा, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया

कालोनी की सचिव को गिरा गिरा कर पीटा, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया

Thu, 14 Sep 2017 08:35 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
कालोनी की सचिव को गिरा गिरा कर पीटा, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया
मोदीपुरम।
विज्ञापन

ग्रेटर पल्लवपुरम की वेलफेयर सोसाइटी के सचिव को सरचार्ज मांगना महंगा पड़ गया। उससे गालीगलौज और जातिसूचक शब्द कहे। इसके चलते कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए। पीड़ित ने महिला के खिलाफ थाना पल्लवपुरम में तहरीर दी है।

पल्लवपुरम फेज दो स्थित ग्रेटर पल्लवपुरम में डीएमजी इंटर कॉलेज के शिक्षक डा. कृष्ण कुमार पत्नी डिंपल के साथ रहते हैं। डिपंल वेलफेयर सोसाइटी की सचिव हैं। वह अध्यक्ष दीपिका के साथ पड़ोसी महिला के घर सरचार्ज लेने गईं। डिंपल का आरोप है कि उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया। कहा कि घर क्यों आई है, यहां से बाहर निकल। इस पर डिंपल अपने घर चली गई। इसके बाद पड़ोसन ने उसके घर में घुसकर मारपीट कर दी। उसे जमीन पर गिराकर पीटा और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालीगलौज की। इसके बाद डिंपल के माता-पिता को भी जातिसूचक शब्द कहे। इतना ही नहीं जाते समय बच्चों का अपहरण कराने की भी धमकी दी। इस दौरान कॉलोनी के अन्य लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। पीड़ित ने फोन पर अपने पति डा. कृष्ण कुमार को घटना की जानकारी दी। वहीं, एसओ पल्लवपुरम सुभाष अत्री का कहना है कि वेलफेयर सोसाइटी की सचिव डिंपल ने पड़ोसन पर मारपीट, गालीगलौज करने और जातिसूचक शब्द करने का आरोप लगाया। मामला मारपीट का है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
जातिसूचक शब्द कहे और बच्चों के अपहरण की धमकी दी
पीड़ित ने थाने में तहरीर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed