फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पानी पीने को लेकर युवक पर गोली चलाई,मुकदमा दर्ज

पानी पीने को लेकर युवक पर गोली चलाई,मुकदमा दर्ज

Tue, 12 Sep 2017 03:27 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
पानी पीने को लेकर युवक पर गोली चलाई,मुकदमा दर्ज
शाहजमाल गांव में वारदात, छर्रे लगने से युवक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
किठौर।
कस्बे से सटे शाहजमाल गांव में सोमवार को पहले पानी पीने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने गोली चला दी। इससे एक युवक छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
एसओ राजेन्द्र कुमार त्यागी ने बताया कि ग्राम शाहजमाल निवासी परवेज पुत्र मतलूब और कस्बा के मोहल्ला उपाधियान निवासी आमिल पुत्र लाला की रंजिश चल रही है। आमिल अपराधी प्रवृत्ति का है। लोगों ने अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे परवेज गांव में किसी नल पर पानी पी रहा था। तभी आमिल और उसका साथी सलमान पुत्र लुकमान वहां पहुंचे। पहले पानी पीने को लेकर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात पर आमिल और सलमान ने तमंचे निकाल लिये। परवेज वहां से भागा तो दोनों ने फायर कर दिया। गोली के छर्रे परवेज की गर्दन में लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े। इस पर आरोपी भाग निकले। मामले में आमिल और सलमान को नामजद किया गया है। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

आमिल की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
एसओ राजेन्द्र कुमार त्यागी ने बताया की कस्बा व शाहजमाल के लोगों ने बताया कि आमिल शातिर किस्म का अपराधी है। मामूली बात पर गोली चलाना उसके लिए आम बात है। एसओ ने बताया कि आमिल कई वार पुलिस पर भी गोली चला चुका है। उसकी हिस्ट्रीशीट खोलकर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed