फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दहेज हत्या में दारोगा का बेटा गिरफ्तार, जेल भेजा

दहेज हत्या में दारोगा का बेटा गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 12 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में दारोगा का बेटा गिरफ्तार, जेल भेजा
मोदीपुरम (मेरठ)। चार माह पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर की गई विवाहिता की हत्या में पुलिस ने दारोगा के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर के गांव दुरियाई निवासी धीर सिंह की बेटी पूजा की शादी पल्लवपुरम फेज दो ओ पाकेट निवासी लाखन सिंह के बेटे रोहित से 10 दिसंबर 2012 को हुई थी। लाखन सिंह दारोगा हैं और फिलहाल निलंबित चल रहे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 10 मई को ससुराल वालों ने पूजा की आग लगाकर हत्या कर दी। महिला के परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। महिला के पिता धीर सिंह ने पति रोहित, ससुर लाखन सिंह, देवर रोबिन उर्फ कल्लू, सास सुमन और मौसी उमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सास को पहले ही जेल भेज दिया था। जबकि पति रोहित को सोमवार दोपहर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान रोहित भी 30 से 40 प्रतिशत जल गया था। सीओ दौराला विजय प्रकाश का कहना है कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

खास बात
चार माह पहले हुई थी हत्या, आरोपी का पिता है दरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed