फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पत्नी को एड्स रोगी बनाया, तलाक की धमकी देकर निकाला

पत्नी को एड्स रोगी बनाया, तलाक की धमकी देकर निकाला

Fri, 08 Sep 2017 02:35 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को एड्स रोगी बनाया, तलाक की धमकी देकर निकाला
खरखौदा/मेरठ। एक महिला ने बृहस्पतिवार को खरखौदा थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे एड्स का रोगी बना दिया। फिर तीन तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता की मदद करने के बजाय पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी इस युवक ने उससे 23 जनवरी 2016 को निकाह किया था। जब वह गर्भवती हुई तो 14 जून 2016 को उसके पति ने उसे तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह मायके आ गई थी। पीड़िता के अनुसार जब वह गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच कराने शहर के एक निजी अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे एचआईवी पॉजिटिव बताया। चिकित्सकों के अनुसार उसे यह बीमारी पति से लगी। काफी इलाज के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा अब दो माह का हो चुका है। लेकिन उसके बाद से वह काफी बीमार रहने लगी है।
विज्ञापन

ससुराल पहुंची तो पति बताया एड्स पीड़ित
पीड़िता के अनुसार बृहस्पतिवार को वह अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची तो जानकारी हुई कि उसका पति एड्स पीड़ित है, जो चार माह से घर से फरार है। जिसके बाद पीड़िता शिकायत लेकर थाना खरखौदा पहुंची और पति से छुटकारा दिलाने की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक के भाई को थाने बुलाया। लेकिन भाई ने भी उससे कोई संबंध होने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी कार्रवाई करने से हाथ खींच लिए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कर चुका दो निकाह
पीड़िता के अनुसार उसका पति हापुड़ रोड पर सैलून चलाता था। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि उसके पति ने करीब 10 साल पूर्व भी शादी की थी। शादी के दो वर्ष बाद उसकी पत्नी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद उसने पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद इस युवक ने सात साल पहले शहर निवासी एक युवती से शादी की। लेकिन उसे भी दो साल बाद छोड़ दिया था।
जांच के बाद आएगा सच सामने
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसके साथ धोखा किया। अब वह दो माह के इस मासूम को लेकर कहां जाए। पुलिस भी उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। उसने अंदेशा जताया कि उससे पहले उसके पति ने जिन दो महिलाओं से निकाह किया, क्या वे भी तो एड्स से पीड़ित नहीं है। इस बात की भी जांच कराई जाए कि उसका पति कब से एड्स रोगी है और अब कहां है।

तहरीर मिलेगी तो दर्ज करेंगे रिपोर्ट
एसओ खरखौदा प्रमोद गौतम का कहना है कि महिला ने पति के खिलाफ पहले तहरीर दी और फिर वापस ले ली। महिला एचआईवी पॉजिटिव है या नहीं, उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं दी। महिला लिखित में शिकायत करेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed