फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लावड़ के खलचूरी व्यापरी से मारपीट कर 52 हजार रुपऐ लूटे

लावड़ के खलचूरी व्यापरी से मारपीट कर 52 हजार रुपऐ लूटे

Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
लावड़ के खलचूरी व्यापरी से मारपीट कर 52 हजार रुपऐ लूटे
व्यापारी से हथियारों के बल पर नकदी लूटी
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाशों ने लावड़-जलालपुर मार्ग पर दिया घटना को अंजाम
विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
लावड़।
जलालपुर मार्ग पर बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी से हथियारों के बल पर हजारों की नगदी लूट ली। विरोध करने पर व्यापारी के साथ मारपीट की गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में कांबिग की मगर कोई सुराग नहीं लगा।

लावड़ चौकी क्षेत्र के गांव अंदावली निवासी जितेंद्र लावड़ कस्बे में अंदावली मार्ग पर खलचूरी की दुकान करता है। बताया गया है कि बुधवार देर शाम वह अपनी दुकान को बंद कर जलालपुर मार्ग से होते हुए अंदावली गांव लौट रहा था। समाधि के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे 52 हजार रुपये लूट लिए। और उसे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह पीड़ित व्यापारी ने लावड़ पुलिस और अपने गांव में परिजनों को सूचना दी। सूचना पर लावड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश में कांबिग की। मगर कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित व्यापारी ने लावड़ चौकी पर घटना की तहरीर दी। एसओ इंचौली दीपक शर्मा का कहना है कि मामला मारपीट का सामने आया है। रुपये छीनने का कोई मामला नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed