{"_id":"59adcc644f1c1be4278b51a1","slug":"15045622891319-34-09-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक एजेंसी में लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज 19-34-09","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक एजेंसी में लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज 19-34-09
Updated Tue, 05 Sep 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। चोर कस्बा स्थित बाइक की एजेंसी के पिछले गेट का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये और करीब पांच लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। एजेंसी स्वामी सोमवार को पहुंचा तो जानकारी हुई।
गांव खंदावली निवासी सुनील त्यागी एवं अनिल त्यागी पुत्रगण रमेशचंद की खरखौदा कस्बे में हापुड़ रोड स्थित सतीश त्यागी मार्केट में जगदंबा ऑटो मोबाइल्स एजेंसी है। सुनील त्यागी ने पहले भी इसी मार्केट में सोनालिका एवं स्वराज ट्रैक्टर की एजेंसी चलाई थी। एजेंसी पर न तो कोई चौकीदार रहता है और न ही गार्ड तैनात है। रविवार को अवकाश होने के कारण एजेंसी स्वामी सुनील त्यागी यहां पाले गए कुत्तों को खाना खिलाकर घर लौट गया। चोरों ने रात्रि में एजेंसी में पीछे बने गेट का ताला तोड़ा तथा खिड़की के रास्ते अंदर घुस गये। चोरों ने टीवी, कंप्यूटर, दो बैटरी, दो टूल बाक्स, प्रेशर जैक, 8 सादे जैक, 50 लीटर मोबिल आयल, एक बाइक, एक सिलेंडर, प्रेशर ट्रॉली, करीब दो कुंतल स्क्रैप एवं 50 हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह अनिल त्यागी एजेंसी खोलने पहुंचा तो एक कुत्ता बाहर घूमता मिला। अंदर से काफी सामान गायब मिला। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद सुनील ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।