{"_id":"59ad7bbc4f1c1b11278b522a","slug":"150454164117-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावड़ चौकी पर हंगामे के मामले में सात नामजद, एक दर्जन अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावड़ चौकी पर हंगामे के मामले में सात नामजद, एक दर्जन अज्ञात पर मुकदमा
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़। कस्बे में रविवार को बिना परमिशन के मीट की दुकान खोलने को लेकर पुलिस ने एक दुकानदार को हिरासत में लिया था। इसके बाद कुरैशी समाज के लोगों ने चौकी पर जमकर हंगामा किया था। वहीं, पुलिस के साथ हाथापाई भी की थी। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद एवं एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
कस्बा निवासी अमन ने रविवार को बिना अनुमति मीट की दुकान खोल रखी थी। इस पर लावड़ पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। हालांकि पुलिस ने उसे बाद में छोड़ दिया। इसके बाद कुरैशी समाज के लोगों ने लावड़ चौकी पर हंगामा किया था। इसकी जानकारी पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। लावड़ चौकी इंचार्ज विकास चौहान की तहरीर पर लावड़ पुलिस ने कस्बा निवासी अमन, मोनिस, सईद, रहीस समेत सात नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, लावड़ चौकी इंचार्ज विकास चौहान का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।