फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मवाना पुलिस ने पकडी कच्ची शराब।

मवाना पुलिस ने पकडी कच्ची शराब।

Sat, 02 Sep 2017 09:27 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
मवाना पुलिस ने पकडी कच्ची शराब।
मवाना। पुलिस ने दो युवकों को शनिवार को मिल रोड से गिरफ्तार किया। उनसे पचास लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं, नगर में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली कि जुड्डी तिराहा मिल रोड पर दो लोग कच्ची शराब लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि वे कच्ची शराब खादर से लाए थे। उसे बेचने के लिए ढिकौली गांव में ले जा रहे थे। ये संदीप पुत्र राजपाल सिंह निवासी सीना एवं कालू पुत्र राजवीर सिंह निवासी नासरपुर हैं।
विज्ञापन

सपाइयों ने नुक्कड़ सभाएं कीं
मवाना। सपा कार्यकर्ता गुड्डू यादव ने अन्य कार्यकताओं के साथ शनिवार को नगर क्षेत्र के गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ग्राम जंधेड़ी, विराना, खेड़की, गाजीपुर, धनपुर, तोफापुर, धनपुरा, दुर्वेशपुर, रामनगर, बली, सठला, नासरपुर, सीना, मटौरा, मीवा एवं कुड़ी कमालपुर आदि गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर विचार रखे। वहीं, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पार्टी नेताओं के विचार सुनें। यहां सचिन गूर्जर, आस मोहम्मद, सपना गुप्ता, कृष्णपाल, मनोज, राजेेेंद्र गाजीपुर, टीटू, पारुल यादव, नरेश, सुशील खारी, कृष्ण यादव और तंजीम अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed