फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घायल तड़पते रहे और इंस् प् ेक्टर मैनेज करने में लगे रहे

घायल तड़पते रहे और इंस् प् ेक्टर मैनेज करने में लगे रहे

Mon, 28 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
घायल तड़पते रहे और इंस्
प्
ेक्टर मैनेज करने में लगे रहे
माछरा/किठौर। पुलिस के उच्च अधिकारी भले ही आदेश देते हों कि पीड़ित को इंसाफ मिलेगा, उसकी तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। लेकिन किठौर इंस्पेक्टर किशनपाल सिंह ने आदेशों को दरकिनार करते नजर आए। घायल दंपति इलाज के लिए तड़पते रहे और इंस्पेक्टर मामले को दबाने में लगे रहे।
विज्ञापन

डकैती की घटना के दो घंटे बाद इंस्पेक्टर जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने डकैती को चोरी बनाने के लिए मानवीय संवेदनाओं को भी ताक पर रख दिया। दंपति लहूलुहान हालत में बेहोश पड़े हुए थे, लेकिन इंस्पेक्टर पूछताछ व जांच में लगे रहे। अस्पताल तक भी घायल नहीं भेजे गए। किसान की बेटी व ग्रामीणों से कहा इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना देख ली, कहीं भी ले जाकर इलाज करा लो। ग्रामीण बेहोश दंपति को लेकर मेडिकल गए तो वहां बिना पुलिस दस्तावेज के भर्ती करने से इंकार कर दिया। इस पर ग्रामीण उन्हें लेकर वापस घर लौट गए। घायल के घर पहुंचे सीओ किठौर पंकज कुमार सिंह भी घटना की जानकारी लेकर चुप रहे। सुबह साढ़े नौ बजे एसपी देहात ने मौके पर पहुंचते ही सबसे पहले दंपति को अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर ने घटना में तीन बदमाश बताकर पीड़ित परिवार से तहरीर बदलवा ली। जिसके कारण डकैती का मामला लूट में दर्ज किया।
विज्ञापन


बदमाश बोले, ये तो मर गया
चाबी देने का विरोध करने पर बदमाशों ने गुलजार से मारपीट की, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया गया। पीड़ित गुलजार ने बताया कि बदमाशों की दहशत से वह लेटा रहा और हिला तक नहीं। उसने बताया कि बदमाशों ने उसे एक बार पैर मारकर भी देखा और कहा कि ये तो मर गया। दो बदमाशों पर तमंचे भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की शादी के लिए लाए थे जेवरात
गुलजार ने बताया की करीब एक माह बाद उसकी बेटी निशा की शादी है। जिसके लिए वह जेवरात लाए थे। उसने बताया की शादी के लिए उसने कुछ पैसे किसी के पास रख रखे थे। गनीमत रही की वह घर में नहीं थे।


इंस्पेक्टर समझ लेना...
किठौर क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर पीड़ित लोग कई बार एसपी देहात और सीओ से भी शिकायत कर चुके हैं। रविवार को थाना प्रभारी ने पुलिस अफसरों को भी गुमराह कर दिया। मौके पर पहुंचीं एसएसपी ने पीड़ित परिवार से बात कर इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई। थाने में ओआर के लिए पहुंचीं एसएसपी ने इंस्पेक्टर से कहा कि समझ लेना, एक मिनट में सस्पेंड कर दूंगी। एसएसपी ने कायस्थ बड्ढा में भी दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए।
खास बात
खंद्रावली में डकैती का मामला : घटना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर किठौर, दंपति को नहीं पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed