{"_id":"5999f3364f1c1beb258b4896","slug":"15032615165-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार के यहां से आभूषण उडाने वाली महिला और एक युवक पुलिस के हाथ लगे हैं। दोनों लिसाडी गेट के रहने वाले हैं।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनार के यहां से आभूषण उडाने वाली महिला और एक युवक पुलिस के हाथ लगे हैं। दोनों लिसाडी गेट के रहने वाले हैं।
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
सुभाष बाजार स्थित सर्राफ की दुकान से एक सप्ताह पहले बुर्कानशीं दो महिलाओं ने लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। उस समय पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने इस मामले में लिसाड़ी गेट मेरठ क्षेत्र निवासी एक महिला तथा एक युवक को हिरासत में लेकर रविवार को कई जगह दबिश दीं। हालांकि वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सकी हैं।
एक सप्ताह पूर्व सुभाष बाजार में एक सर्राफ के यहां से बुर्का पहने दो महिलाएं लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ करके फरार हो गई थीं। उस समय पीड़ित सराफ ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया था। वहीं, पुलिस ने भी अनभिज्ञता जताई थी।
इस मामले में पुलिस ने पीड़ित सराफ संजय उर्फ गोपाल पुत्र राधेश्याम की तहरीर पर शनिवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, पुलिस ने एक महिला और एवं पुरुष को हिरासत में लिया। इस संबंध में दरोगा रवींद्रपाल ने बताया कि लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी एक महिला तथा एक युवक को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश में रात में और रविवार को दिन में लिसाड़ी गेट मेरठ क्षेत्र में दबिश दी गई। हालांकि अभी तक और सुराग नहीं लग सका है।