{"_id":"59988c0d4f1c1bfe028b48de","slug":"1503169569115-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं ने बाइक सवार युवक से 15 हजार रूपयें लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं ने बाइक सवार युवक से 15 हजार रूपयें लूटे
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द।
पांचली-पावटी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार रात बाइक सवार युवक से दो महिलाओं ने तमंचे के बल पर 15 हजार रुपये लूट लिये। इसके बाद महिलाओं के दो साथी पीड़ित को बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे परंतु मेरठ-बागपत बाईपास पर पीड़ित ने बाइक गिरा दी। इस पर बदमाश जंगल के रास्ते भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गांव अफजलपुर पावटी निवासी कपिल नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह शुक्रवार रात बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। पांचली-पावटी संपर्क मार्ग पर पहले से खड़ी दो महिलाओं ने कपिल से लिफ्ट मांगी। उसने बाइक रोक ली। इस पर दोनों महिलाओं ने तमंचे दिखाकर कपिल को कब्जे में ले लिया। इस बीच दो बदमाश ईख से बाहर आये। उन सभी ने आतंकित कर कपिल से 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद एक बदमाश ने मोबाइल से कॉल कर किसी को बुलाया। इस पर एक कार वहां आकर रुकी। उसमें एक बदमाश सवार था। दोनों महिलाएं भी कार में बैठ गई। इसके बाद कार मेरठ-बागपत मार्ग की ओर चली गई। इसके बाद दो बदमाशों ने कपिल की बाइक कब्जे में ले ली। वे कपिल की बाइक पर बैठकर चल दिए। बदमाशों ने बाइक कपिल से ही चलवाई। मेरठ-बागपत बाईपास चौराहे के निकट कपिल ने भीड़ देखकर अचानक ब्रेक लगा दिए और बाइक नीचे गिरा दी। इस पर दोनों बदमाश भागने लगे। कपिल ने शोर मचाया परंतु बदमाश खेतों से होते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, जानी थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा के अनुसार बदमाशों को दबोचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य बातें
पांचली-पावटी संपर्क मार्ग पर दिया वारदात को अंजाम