फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सेंक्चूरी क्षेत्र में खैर के 4 पेड काट डाले।

सेंक्चूरी क्षेत्र में खैर के 4 पेड काट डाले।

Tue, 01 Aug 2017 02:22 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
सेंक्चूरी क्षेत्र में खैर के 4 पेड काट डाले।
हस्तिनापुर। आरक्षित सेंक्चुरी क्षेत्र में माफिया ने अवैध रूप से पांच दिन पूर्व खैर के चार पेड़ काट डाले। हालांकि समय रहते वन विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने पर माफिया उन्हें ले जाने में सफल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र के युधिष्ठर वन ब्लॉक में पांच दिन पूर्व खैर के चार वृक्ष काट डाले। इस पर वनकर्मी वहां पहुंच गए जिसके चलते कटान करने वाले उन्हें छोड़कर फरार हो गए। वन अधिकारियाें ने अज्ञात में मुकदमा कायम कर लकड़ी माफिया की तलाश प्रारंभ कर दी है। वहीं, खैर के कटे वृक्षों को कौरवान वन ब्लॉक स्थित रेंज कार्यालय परिसर में जमा कर दिया है। दो माह पूर्व भी बस्तौरा के समीप जंगल में खैर के कुछ वृक्ष काट दिए गए थे। वन रेंजर अशेक कुमार ने बताया कि खैर के वृक्ष काटने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं, कटान करने वालों की तलाश की जा रही है। उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वेद सत्य विधाओं की पुस्तक
हस्तिनापुर। पांडव वन ब्लॉक में आर्य समाज वेद आश्रम पर मुख्य संरक्षक मुकद्दम संत कुमार भारती एवं प्रबंधक के निर्देश पर राजऋषि, गौरव आर्य ने यजुर्वेद परायण यज्ञ किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर यज्ञ के बाद स्वामी सत्याबोंद्रा स्वामी सरस्वती सुरेंद्र शास्त्री ने यज्ञ के बाद प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि वेद सब सत्य विधाओं की पुस्तक है। उसका पढ़ना, पढ़ाना और सुनना सभी आर्यो का धर्म है। सत्य के ग्रहण करने एवं असत्य को छोड़ने के लिए सर्वदा उद्यत रहना चाहिए। सभी मनुष्यों को ऐसे धार्मिक कार्यों में भाग लेकर सामाजिक सर्वहितकारी नियम करने चाहिए। कार्यक्रम में पुरोहित विनीत अग्रवाल, विनय राजकुमार आर्य, मिथलेश कुमारी आश्रम कमेटी प्रबंधक अंतरा सिंह सोलंकी आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार संभाला
हस्तिनापुर। नगर पंचायत खरखौदा के अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय को विशेष सचिव नगर विकास अनुभाग के आदेशानुसार हस्तिनापुर नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया है। उन्होंने सोमवार को अपराह्न में नगर पंचायत पहुंचकर चार्ज ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों को नियमानुसार नगर पंचायत के विकास के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरपर्सन सुनीता रानी, पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार, लता वर्मा, श्रीपाल सिंह, अनिल विश्नोई, यशपाल आदि सहित समस्त अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed