फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेता के हाट मिक्स प्लांट पर डकैती, दो घंटे बदमाशों ने किया तांडव-Meerut

भाजपा नेता के हाट मिक्स प्लांट पर डकैती, दो घंटे बदमाशों ने किया तांडव-Meerut

Thu, 27 Jul 2017 02:58 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के हाट मिक्स प्लांट पर डकैती, दो घंटे बदमाशों ने किया तांडव-Meerut
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा।
हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार रात हापुड़ रोड पर स्थित भाजपा नेता के हॉट मिक्स प्लांट पर धावा बोल दिया। उन्होंने कर्मचारियों को बंधक बना कर सात हजार रुपये और तीन मोबाइल लूट लिये। कर्मचारियों ने बुधवार तड़के प्लांट मालिक को जानकारी दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़ित पक्ष दोपहर तक कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी कार्यालय पहुंचा और तहरीर दी।
मेरठ में मंगल पांडे नगर निवासी भाजयुमो के प्रदेश सहसंयोजक आशीष प्रताप सिंह का हापुड़ रोड पर गांव धनौटा के सामने एसके सिंह हॉट मिक्स प्लांट है। यहां सुपरवाइजर कन्हैया लाल निवासी हाथरस, ट्रैक्टर चालक मोदी राघव निवासी गांवड़ी भावनपुर, गनमैन आनंद शर्मा निवासी मेरठ एवं एक अन्य कर्मचारी प्रमोद निवासी गजरौला रहते हैं। मंगलवार रात दर्जनभर हथियारबंद बदमाश प्लांट में घुस आए। उन्होंने सभी को दफ्तर के पीछे बने कमरे में हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। बदमाशों ने गार्ड से हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। कन्हैया लाल से छह हजार रुपये और मोबाइल, प्रमोद से मोबाइल लूट लिये। मोदी राघव पर कुछ नहीं मिलने पर उसे पीट दिया। बदमाशों के जाने के बाद बुधवार तड़के कर्मचारियों ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर प्लांट स्वामी आशीष प्रताप को जानकारी दी। आशीष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुपरवाइजर से तहरीर ली। प्लांट स्वामी पुलिस की कार्रवाई संतुष्ट नहीं हुए और भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग के साथ एसएसपी आफिस पहुंचे। यहां डकैती की तहरीर दी।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ितों ने आरोप लगाया कि सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसने सुपरवाइजर से चोरी की तहरीर लिखवा ली। वहीं, इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने घटना की बाबत अनभिज्ञता जताई। शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। उधर, सीओ किठौर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि यदि डकैती हुई है उसका ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें
कर्मचारियों को बंधक बनाकर सात हजार रुपये और तीन मोबाइल लूटे
प्लांट मालिक भाजपा नेता का पुलिस पर जबरन चोरी की तहरीर लेने का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed