फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पथराव करने वाले आरोपियों के घरों पर लटके हैं ताले।

पथराव करने वाले आरोपियों के घरों पर लटके हैं ताले।

Thu, 29 Jun 2017 03:31 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
पथराव करने वाले आरोपियों के घरों पर लटके हैं ताले।
उपद्रवियों पर रासुका और गुंडा एक्ट की तैयारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़/मेरठ।

थाने पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की दबिश से हमलवारों के परिवार घरों को बंद कर पलायन कर रहे हैं। आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिस घरों में तोड़फोड़ कर रही है।
परीक्षितगढ़ में शुक्रवार रात दुकानदार अमिताब की हत्या के मामले में पुलिस नामजद आरोपी वसीम को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने नागेश समेत तीन को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था, लेकिन घटना में शामिल नहीं होने पर उन्हें छोड़ दिया था। इस बात से आक्रोशित कई लोगों ने सोमवार सुबह ईद की नमाज के बाद परीक्षितगढ़ थाने में हमला बोल दिया था। पुलिस के साथ मारपीट और थाने में तोड़फोड़ की थी। थाने में खड़े वाहनों से पेट्रोल निकालकर थाना फूूंकने की कोशिश भी की। मंगलवार रात एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ सदर देहात के नेतृत्व में पीएसी एवं कई थानों की पुलिस ने नामजद बवाल करने के आरोपियों के घरों पर दबिश दी। एसपी देहात ने पुलिसकर्मियों की पांच टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में लगा रखी है। पुलिस का कहना है कि बवाल करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन पर रासुका और गुंडा एक्ट भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

250 उपद्रवियों के फोटो तैयार
थाने में पथराव, फायरिंग करने वालों को पुलिस सीसीटीवी से चिन्हित कर 250 उपद्रवियों के फोटो बनवाकर पहचान करा रही है। पुलिस का मानना है कि थाने में बवाल कर रहे लोगों में विशेष समुदाय के बुजुर्ग भी शामिल हैं। पूरे मामले पर शासन की भी नजर है। खुफिया विभाग की टीम भी जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में सरेंडर की तैयारी
बवाल करने वाले लोग पुलिस के डर से कोर्ट में सरेंडर की तैयारी कर रहे हैं। वहीं पुलिस के डर के आरोपियों के साथ अन्य लोग भी घरों को छोड़ कर चले गए हैं। ताबड़तोड़ दबिश से महिलाओं में भी दहशत है। वह रिश्तेदारों की शरण में हैं। गलियों में कर्फ्यू जैसा माहौल है। आरोपियों के घरों पर ताले लटके हैं।

हत्या के आरोप में दूसरा भी जेल भेजा
अमिताब हत्याकांड में पुलिस ने घटना को संरक्षण देने के आरोपी का चलान कर कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी वसीम उर्फ कल्लू पुत्र सनरियाज को पहले ही जेल भेज चुकी है। बुधवार को आरोपी के भाई नदीम पुत्र सनरियाज को हिरासत में लेते हुए घटना को संरक्षण देने की धारा में चलान कर दिया। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि नदीम ने अमिताब की हत्या करने के लिए अपने भाई वसीम के साथ प्लानिंग की थी। वसीम ने अपने भाई के कहने पर अमिताब की हत्या की थी।


क्रासर====
परीक्षितगढ़ थाने में पुलिस पर हमला, फायरिंग व थाना फूंकने की कोशिश का मामला
घटना के तीसरे दिन पुलिस ने दो और आरोपी जेल भेजे, सात को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed