फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नसीरपुर पहले पेज के लिए प्रस्तावित

नसीरपुर पहले पेज के लिए प्रस्तावित

Wed, 07 Jun 2017 01:16 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
नसीरपुर पहले पेज के लिए प्रस्तावित
छात्र की मौत पर गुस्सा भड़का, आरोपी के घर आग लगाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो संप्रदायों के बीच सोमवार की देर रात हुए संघर्ष में छात्र की मौत के बाद से नसीरपुर गांव में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। मंगलवार दोपहर बाद छात्र का शव पहुुंचते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। किसी खुराफाती ने एक आरोपी के घर में आग लगा दी। परिजन युवक का अंतिम संस्कार करने के बजाय शव घर में रखकर डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। भाजपा विधायक ने पीड़ित परिवार को पांच लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया। इससे पूर्व, डीआईजी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की।
नईमंडी कोतवाली के नसीरपुर गांव में सोमवार देर रात ब्रजपाल और शहजाद पक्ष के बीच गली में नाली के पानी को लेकर विवाद हो गया। शहजाद और ब्रजपाल पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया। पथराव और फायरिंग भी हुई। गोली लगने से ब्रजपाल का पुत्र आकाश (22) घायल हो गया, जिसका मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार सुबह डीआईजी के सुनील एम्युनल ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्होंने पीड़ितों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने इस मामले में शहजाद पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

आकाश का मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर बाद उसका शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। सांत्वना देने पहुंचे भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल, कपिलदेव अग्रवाल, विक्रम सैनी को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों ने शव घर के अंदर रखकर मुआवजा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद, विधायक प्रमोद उंटवाल ने अफसरों से बातचीत कर पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। डीएम से संस्तुति कराने के बाद दस लाख का अलग से मुआवजा दिलाने की घोषणा भी की गई। शाम को भारी फोर्स की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वार्ता के दौरान ही किसी शरारती तत्व ने मुख्य आरोपी शहजाद के घर में घुसकर आग लगा दी। आग लगने से घर में खड़ा ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा। पुलिस ने पानी डालकर आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed