फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगानगर में छह साल के बच्चे की हत्या

गंगानगर में छह साल के बच्चे की हत्या

Tue, 06 Jun 2017 09:47 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
गंगानगर में छह साल के बच्चे की  हत्या
मेरठ/गंगानगर। महज तीन हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में दो सगे भाइयों ने पड़ोसी के छह साल के बच्चे को अगवा कर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह बच्चे की लाश जंगल में मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने एक हत्यारोपी को पीटकर अधमरा कर दिया और उसके घर में आग लगा दी। तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है। दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

मामला गंगानगर थानाक्षेत्र के अम्हेडा आदिपुर गांव का है। पुलिस के अनुसार विपिन गिरि का छह साल का पुत्र देवा सोमवार दोपहर लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी देवा के न मिलने पर इसकी सूचना परिजनों ने थाना गंगानगर पर दी थी। मंगलवार सुबह गांव के किसान देवेंद्र कुमार अपने खेत पर गए तो ज्वार के खेत में एक बच्चे की लाश देखकर उन्होंने गांव में आकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन

बच्चे की लाश का पता लगते ही विपिन गिरि के परिवार समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। देवा का शव पहचानकर परिजनों में कोहराम मच गया। देवा के दादा रामफल गिरि ने पड़ोसी सतीश सैनी व उसके भाई अंकुर पर अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। रामफल ने बताया कि सतीश को उन्होंने तीन हजार रुपये उधार दिए थे। वापस मांगने पर सोमवार को उसने धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को उठाकर खेत में ले गए
बच्चे की हत्या पड़ोसी सतीश और उसके भाई ने की, यह सुनकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण की भीड़ सतीश के घर पहुंची। उस समय सतीश सो रहा था। ग्रामीण उसे पीटते हुए खेत पर देवा के शव के पास ले गए। सतीश खुद को बेकसूर बताने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी।
पुलिस से छीनकर अधमरा किया
हत्या की जानकारी पर एसओ गंगानगर ओमवीर गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस से छीनकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। भड़के ग्रामीणों ने आरोपी सतीश के घर में आग लगा दी। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। एसओ ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने भेज दिया।
शाम से ही शक था
पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि देवा सोमवार दोपहर से लापता था। शाम को आरोपी सतीश उनके पास पहुंचा और बोला कि देवा मिल गया क्या? तभी उन्हें शक हुआ कि कहीं देवा को किडनैप करने में सतीश की हाथ तो नहीं। क्योंकि सतीश सोमवार सुबह धमकी देकर गया था कि तुम्हें पैसा भी नहीं दूंगा और अब बार-बार पैसा मांगने का नतीजा भी सिखा दूंगा।

जेल से छूटा, बेटा जान से गया
ग्रामीणों ने बताया कि देवा के पिता विपिन गिरि को गांव के युवक से मारपीट के मामले में तारीख न जाने पर एक सप्ताह पहले जेल जाना पड़ा था। जो सोमवार को ही छूटा था। विपिन के चार बेटी और तीन बेटे हैं। विपिन की तहरीर पर सतीश, अंकुर और सनी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
खास बात
- गंगानगर के अम्हेडा गांव का मामला, जंगल में मिली लाश
- तीन हजार के लेनदेन के विवाद में दो भाईयों ने की वारदात
- ग्रामीणों ने आरोपी को अधमरा किया, घर में आग लगाई, हत्या में तीन नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed