फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नशे की गोली देकर सौतेला पिता लूट रहा बेटी की अस्मत

नशे की गोली देकर सौतेला पिता लूट रहा बेटी की अस्मत

Sat, 18 May 2019 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
नशे की गोली देकर सौतेला पिता लूट रहा बेटी की अस्मत
तीन साल से बेटी की अस्मत लूट रहा सौतेला पिता
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता की मां ने पति पर लगाए आरोप
एसपी क्राइम ने जांच कराकर मामले में कार्रवाई के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने बताया कि पति तीन साल से बेटी को नशीली गोलियां खिलाकर अस्मत लूट रहा है। विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है।
महिला ने बताया कि उसका पहले पति से तलाक हो चुका है। पहले पति की से एक बेटी है। 2002 में उसने बागपत निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। महिला का आरोप है कि पति तीन साल से सौतेली बेटी को नशे की गोली खिलाकर दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर कई बार उसने मारपीट की। साथ ही धमकी देता है कि पुलिस से शिकायत की तो हत्या कर दूंगा। पति दहेज की मांग को लेकर भी उत्पीड़न करता है। वह मादक पदार्थ के मामले में चित्तौड़गढ़ से जेल भी जा चुका है। उस पर अलग-अलग कई मामले दर्ज हैं। महिला ने अरोप लगाया कि पति एक अन्य महिला को भी घर लाता है। उससे भी गलत संबंध है।
विज्ञापन

वर्जन=======
महिला ने पति पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप है। मामले में कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर और महिला थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गये हैं। -डॉ. बीपी अशोक, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

दरिंदगी की कहानी सुन अफसर हैरान
एक माह में यह तीसरा मामला है, जब पुलिस अफसरों के सामने बेटियों से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बीस दिन पहले जागृति विहार में विमल चंद अपने मकान में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म करता मिला था। फिलहाल आरोपी जेल में है। उसके बाद लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक खिलाड़ी ने अपनी मां और भाई पर देह व्यापार के झोंकने के आरोप लगाए थे। इस प्रकरण में भी तीन आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed