फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिविंग रिलेशन में प्रेमिका के साथ फ्लैट में रहता था नीरज

लिविंग रिलेशन में प्रेमिका के साथ फ्लैट में रहता था नीरज

Tue, 19 Mar 2019 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
लिविंग रिलेशन में प्रेमिका के साथ फ्लैट में रहता था नीरज
प्रेमिका के साथ लिव इन में था नीरज
विज्ञापन

- 80 लाख रुपये के प्लाट को लेकर हुआ दोनों में विवाद
- प्रेमिका की मां, भाई ग्रीन विलेज में अलग फ्लैट में रहते
- पति को छोड़कर बेटे के साथ अकेली रहती थी प्रेमिका
मेरठ।
प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार करीब छह साल से प्रेमिका के साथ ग्रीन विलेज कॉलोनी में लिव इन रिलेशन में रहते थे। इसको लेकर अनिल की पत्नी बबली ने परतापुर व ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत भी की थी। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस का दावा कि रविवार को 80 लाख रुपये के प्लाट को लेकर नीरज का प्रेमिका से विवाद हुआ था। इसके चलते ही हत्या की गई है।
नीरज का ग्रीन विलेज अक्सर आना जाना रहता था। जहां पर उसकी मुलाकात रिया से हुई। रिया अपनी मां कमलेश और भाई के साथ फ्लैट नंबर 402 में रहती थी। नीरज का कमलेश के घर पर आना जाना हुआ तो रिया से दोस्ती हो गई। रिया का किसी बात पर अपने पति से विवाद चल रहा था। रिया को करीब सात साल का बेटा भी है। नीरज ने रिया को ग्रीन विलेज में फ्लैट नंबर 801 दिलवाया। इसके बाद रिया अपने बेटे को लेकर नीरज के साथ लिव इन में रहने लगी थी। जानकारी होने पर नीरज की पत्नी बबली ने आपत्ति जताई। उसने परतापुर और ब्रह्मपुरी थाने पर पति व रिया के खिलाफ शिकायती पत्र भी दिया था। लेकिन पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया था।
विज्ञापन

पत्नी ने किया था पति का ‘स्टिंग’
नीरज के ग्रीन विलेज कॉलोनी की एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसकी जानकारी होने पर बबली ने पति का स्टिंग किया। उसने खुद ग्रीन विलेज आकर इसको देखा। उसके बाद परिवार के लोगोें में पंचायत भी बैठी, लेकिन नीरज नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुआ था प्रेमिका से विवाद
पुलिस के अनुसार नीरज का रिया से दो माह पहले भी विवाद हुआ था। वो प्रेमिका को छोड़कर पत्नी और बच्चों के साथ रहने लगा था। इसके बाद रिया ने बीमारी के बहाने नीरज को फिर से फोन कर फ्लैट पर बुलाया। पत्नी और बच्चों ने उसे रोका था। लेकिन नीरज गुपचुप तरीके से ग्रीन विलेज जाने लगा। रविवार रात वह एक युवक के साथ फ्लैट पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed