फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पब्लिक स्कूल के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

पब्लिक स्कूल के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

Sat, 02 Mar 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक स्कूल के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के चौकीदार की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत का कारण छत से गिरना बताया गया है। सूचना पाकर सीओ व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।
मेरठ रोड पर राफन चौराहे से कुछ दूर स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल स्थित है। इस स्कूल में गांव कूड़ी कमालपुर निवासी नानकचंद पुत्र बुद्ध सिंह तथा जयकार निवासी राफन बीते कई वर्षों से चौकीदारी करते हैं। देर शाम चौकीदार नानकचंद (60) संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला।
विज्ञापन

दूसरे चौकीदार जयकार ने बताया कि वे दोनों स्कूल की तीसरी मंजिल पर रहकर देखरेख करते हैं। देर शाम वह अखबार पढ़ रहा था तथा नानंकचंद घूमने के लिए चला गया था। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी देर शाम मेरठ से लौटे तो उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। वह दरवाजा खोलने पहुंचा तो उसने नानक चंद को नीचे पड़ा देखा था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि गिरने से नानकचंद की मौत हुई है। कॉलेज प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस नानकचंद को लेकर सीएचसी पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ पंकज कुमार भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना था कि प्रथमदृष्टया आकस्मिक घटना लग रही है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक शव पीएम के लिए नहीं भेजा गया था और न ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का मोबाइल छीना
मवाना। बिहार निवासी राधे गोल मार्केट में एक दुकान पर नौकरी करता है। राधे ने बताया कि वह मोबाइल पर बात करता आ रहा था। वह थाने के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए तथा उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed