{"_id":"5c311fa4bdec2256a2238511","slug":"141546723236-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगढी में हुये मोहसीन मर्डर में कई को पूछताछ के लिये हिरासत में लिय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवाबगढी में हुये मोहसीन मर्डर में कई को पूछताछ के लिये हिरासत में लिय
विज्ञापन
सरधना। नवाबगढ़ी गांव में शुक्रवार देर रात हुए मोहसीन हत्याकांड मेें उसके भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर शनिवार को सरधना देहात के ग्राम प्रधान पति एवं सपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली के नेतृत्व में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग की। वहीं, पुलिस ने कई लोग हिरासत में लिये है। उधर, शनिवार को देर सायं गांव के कब्रिस्तान में मोहसीन के शव को सुपुर्देखाक किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव निवासी 30 वर्षीय मोहसीन पुत्र मकसूद मुरादनगर स्थित पावरलूम फैक्ट्री में काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही घर आया था। परिजनों ने बताया कि देर शाम उसके मोबाइल पर कॉल आई और वह टिपिन में खाना लेकर घर से निकाला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। रात्रि में करीब साढे़ 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। लोगों ने उसे खून में लथपथ हालत में सड़क पर तड़पतेदेखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया परंतु उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के भाई अय्यूब पुत्र मकसूद ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उधर, पुलिस ने मोहसीन के मोबाइल की कॉल डिटेल व नवाबगढ़ी में सड़क किनारे डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। बताया जा रहा है कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एवं मोबाइल कॉल टिडेल के आधार पर हत्यारोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, सरधना देहात ग्राम प्रधान पति व सपा नगर अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण शनिवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मर्डर केस के खुलासे की मांग की। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मर्डर केस का खुलासा किया जाएगा। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो उग्र हुई भीड़ को पुलिस ने बमुश्किल शांत किया। वहीं, गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया गया।
मुख्य बातें
सपा नेता के साथ ग्रामीण कोतवाली पहुंचे, हत्यारोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की
पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की