फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आईएसआई एजेंट बताकर युवक को दबोचा

आईएसआई एजेंट बताकर युवक को दबोचा

Fri, 30 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
आईएसआई एजेंट बताकर युवक को दबोचा
आईएसआई एजेंट बताकर युवक को दबोचा
विज्ञापन


हापुड़/मेरठ। पुरानी रंजिश के चलते युवक को आईएसआई एजेंट बताकर आईजी रेंज को एक युवक ने शिकायती पत्र दे दिया। एजेंट समझकर पुलिस ने उसको दबोचा। पुलिस की जांच में मामला झूठा निकला। एजेंट पकड़ा जाने की खबर लगते सुरक्षा एजेंसियां फिर से अलर्ट हो गई।
सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर का एक व्यक्ति मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव ललियाना में कोचिंग सेंटर चलाता है। एक व्यक्ति ने आईजी मेरठ को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि उक्त युवक पाकिस्तानी खुफिया संगठन आईएसआई से जुड़ा है, जो कोचिंग सेंटर चलाने की आड़ में बेरोजगार युवकों को अपने झांसे में फांसकर उन्हें आईएसआई से जोड़ने की मुहिम चला रहा है।
विज्ञापन

आईजी कार्यालय से निर्देश के बाद शुरू हुई जांच की भनक लगते उक्त युवक गांव ललियाना से मुरादपुर आ गया। इसका पता लगते ही आला अफसरों ने सिंभावली पुलिस को निर्देश दिया तो पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई। पुलिस ने उक्त युवक को दबोच लिया और पूछताछ के लिए हिरासत में थाने ले आई। सिंभावली थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की जांच में उक्त युवक पर लगाए आरोप गलत पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायती पत्र आया था, जिस पर हापुड़ पुलिस ने युवक को उठाकर पूछताछ की। मामला पुरानी रंजिश से ही जुड़ा है। आईएसआई एजेंट होने का आरोप गलत है। पुलिस इसकी जांच कर चुकी है।
रामकुमार वर्मा, आईजी मेरठ रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed