फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवती की हत्या का मामला

युवती की हत्या का मामला

Tue, 09 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
युवती की हत्या का मामला
- अपहरण, गैंगरेप और फिर हत्या का मामला
विज्ञापन

- बिजली बंबा बाईपास पर मिला था युवती का शव
मेरठ। पीसीएस की तैयारी कर रही युवती की हत्या का मामला एससी-एसटी आयोग में पहुंच गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर आरोप लगाकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। इंसाफ के लिए पीड़ित लोगों ने आंदोलन की रणनीति करने की बात कही है।
मवाना थाना क्षेत्र की युवती को उसका संबंधी अगवा कर बिजली बंबा बाईपास पर ले गया था। जहां आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर गैंगरेप के बाद युवती की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी संबंधी लाखन को जेल भेज दिया। जबकि अन्य आरोपियों को क्लीनचिट दे दी। पुलिस का दावा है कि हत्या सिर्फ लाखन ने की है। जिसको पीड़ित परिवार मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

मृतका युवती के भाई का कहना है कि तीन अक्तूबर को उसकी बहन के साथ वारदात हुई। सिविल लाइन थाने में उन्होंने शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। आरोपी संबंधी को खुद वह पकड़कर थाने ले गए और सारी जानकारी दी। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शव भी खुद ही ढूंढा। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत एससी-एसटी आयोग में की है। हाईकोर्ट, मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed