फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   102 बलवाइयों के वारंट जारी

102 बलवाइयों के वारंट जारी

Thu, 03 May 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
102 बलवाइयों के वारंट जारी
102 उपद्रवियों के गैर जमानती वारंट जारी
विज्ञापन


मेरठ। शहर में दो अप्रैल को हुई हिंसात्मक घटना में फरार चल रहे 102 बलवाइयों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर लिए गए हैं। एसआईटी के अधिकारियों के अनुसार इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश का दौर शुरू हो गया है।
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के फैसले के विरोध में दलित समाज से जुड़े विभन्न संगठनों के पदाधिकारियों और सैकड़ों लोगों ने भारत बंद के दौरान एनएच-58 बाईपास, कंकरखेड़ा, कचहरी परिसर व आंबेडकर चौक पर वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी की थी। पुलिस पर फायरिंग कर पुलिस की जीप व पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया था। हिंसात्मक घटना से संबंधित अलग-अलग थानों में 97 मामले दर्ज हुए। जिसमें पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा समेत 202 आरोपियों को जेल भेजा था। एसएसपी ने हिंसात्मक घटनाओं की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया था।
विज्ञापन

सीओ एसआईटी पंकज सिंह ने बताया कि जेल में बंद सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अलग-अलग दर्ज हुए मुकदमों में 700 नामजद और 5500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। वीडियो फुटेज के आधार पर फरार 102 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फरार आरोपियों को चिह्नित किया गया है। इनमें अलग-अलग केसों से संबंधित आरोपियों के खिलाफ वारंट लिया गया है। कंकरखेड़ा थाने से सबसे अधिक 30 आरोपियों के खिलाफ वारंट लिया गया है। टीपीनगर, सिविल लाइन, और अन्य थाना पुलिस द्वारा वारंट लिए जा रहे हैं। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस कुर्की की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
02 अप्रैल को शहर में हुई हिंसा में हो चुकी चार्जशीट दाखिल
202 बलवाई भेजे जा चुके जेल, 97 मुकदमे हुए थे दर्ज
30 आरोपी सबसे ज्यादा कंकरखेड़ा के जिनके हुए वारंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed