फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कासमपुर में चाकू से गोदकर युवक की हत्या

कासमपुर में चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Sun, 01 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
कासमपुर में चाकू  से गोदकर युवक की हत्या
कंकरखेड़ा/मेरठ। कासमपुर में ब्याज की वसूली को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बचाव में आए युवक के जीजा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मकान मालिक और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा क्षेत्र के कासमपुर में मनोज कुमार (30) पुत्र प्यारेलाल किराए पर रहता था। जो कासमपुर व्यापार मंडल से भी जुड़ा हुआ था। इसी मकान में मनोज का जीजा अनिल पुत्र सूरज प्रसाद भी किराए पर रह रहा है। यह मकान कासमपुर निवासी सत्यपाल उर्फ सत्ते पुत्र साधु सिंह का मकान है। यहीं पर पड़ोस में दीपक व राहुल भी रहते हैं। पुलिस के अनुसार सत्ते आपराधिक किस्म का है जो ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। बताया जा रहा है कि दीपक ने सत्ते से ब्याज पर कुछ पैसे लिए हुए थे।
विज्ञापन

शनिवार रात सत्ते अपने कई साथियों के साथ दीपक से ब्याज के पैसे मांगने के लिए गया था। जिसे लेकर दीपक व सत्ते में विवाद हो गया। जिसके बाद सत्ते ने अपने बेटे व अन्य लोगों के साथ मिलकर दीपक को जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान मनोज अपनी भांजी को लेकर बाहर से अपने घर की तरफ आ रहा था। उसने देखा कि लोग दीपक को पीट रहे हैं तो वह उसके बचाव में आ गया। जिसके बाद आरोपियों ने दीपक को तो छोड़ दिया और मनोज पर चाकू से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर अनिल व राहुल भी बचाव में आ गए। हमलावरों ने उन दोनों को भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिल व राहुल को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ दौराला पंकज कुमार और कंकरखेड़ा पुिलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर पर सत्ते और उसके पुत्रों आकाश व सचिन सहित तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपी पिता और दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
सीधे सीने पर किया वार
आसपास के लोगों ने बताया कि सत्ते अपने बेटे व अन्य लोगों के साथ दीपक को पीट रहा था। जिसके बाद किराएदार मनोज ने बचाव कराया तो हमलावरों ने सीधे उसके सीने पर चाकू से वार किया था। मनोज को खून से लथपथ देखकर उसका जीजा अनिल बचाने आया तो उस पर भी हमला बोल दिया। जीजा के सामने ही साले को मौत के घाट उतार दिया गया।
परिजनों में मचा कोहराम
मनोज की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिलखते हुए बताया कि मनोज तीन भाइयों में छोटा था। मनोज की मौत के बाद बड़ा भाई राजेश और बृजेश बचे हैं। परिवार में दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मनोज की अभी शादी नहीं हुई थी।




एसपी साहब सत्ते ने कई परिवार तबाह कर दिए
मनोज की हत्या के बाद परिजन और आसपास के लोगों ने एसपी सिटी मान सिंह चौहान से हाथ जोड़ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी सिटी से कहा कि साहब सत्ते का क्षेत्र में बोल बाला है। जो 15 प्रतिशत महीने के हिसाब से ब्याज पर पैसा देता है। ब्याज वसूलने में कई परिवार तबाह कर दिए। एसपी सिटी से कहा कि आरोपी एक महिला को भी ब्याज के पैसों को लेकर बेइज्जत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed