फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्राओं से छेड़छाड़ के बाद कंकरखेड़ा में सांप्रदायिक तनाव

छात्राओं से छेड़छाड़ के बाद कंकरखेड़ा में सांप्रदायिक तनाव

Thu, 22 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ के बाद कंकरखेड़ा में सांप्रदायिक तनाव
कंकरखेड़ा। कॉलेज जातीं छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर कंकरखेड़ा में बुधवार रात बखेड़ा हो गया। दूसरे समुदाय के आरोपी पक्ष ने छात्राओं के परिजनों और ग्रामीणों पर पथराव कर दिया, जिससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। देर रात भाजपा पार्षद ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्राएं शहर के स्कूलों में पढ़ने जाती हैं। आरोप है कि स्कूटी सवार दूसरे समुदाय के दो युवकों ने बुधवार सुबह कालेज जा रहीं छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं ने उनकी स्कूटी का नंबर नोट कर लिया और शाम को घर जाकर अपने परिजनों को बताया। छात्राओं के परिजनों ने स्कूटी नंबर के आधार पर पड़ताल कराई तो पता चला कि वो स्कूटी कंकरखेड़ा के नटेशपुरम निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक की है।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे छात्राओं के परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ नटेशपुरम में आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने अपने लड़के की गलती मानने की बजाय ग्रामीणों से ही अभद्रता शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि लड़के के परिजनों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर छात्राओं के परिजनों और साथ आए ग्रामीणों पर पथराव कर दिया। जिससे सांप्रदायिक माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर कंकरखेड़ा थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और वहां जमा भीड़ को खदेड़ दिया। देर रात भाजपा पार्षद मनीष पंवार ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। थाने में हंगामा हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि इससे पहले भी आए दिन नटेशपुरम कालोनी के युवक छात्राओं से छेड़छाड़ करते आ रहे हैं। 15 दिन पहले भी इसे लेकर शिकायत की गई थी। लेकिन उनकी हरकत नहीं रुकी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा के अनुसार दो पक्षों में विवाद हो गया था। तहरीर आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
खास बातें:
सुबह कॉलेज जाती छात्राओं से हुई थी छेड़खानी
रात को आरोपियों का पता लगाकर उनके घर पहुंचे थे ग्रामीण
आरोपी पक्ष ने किया पथराव, हंगामा, थाने पर दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed