{"_id":"5a8c91944f1c1b187e8b75de","slug":"141519161748-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों का सप्लायर सुशील मूंछ का बेटा टोनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों का सप्लायर सुशील मूंछ का बेटा टोनी
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पुलिस की सर्विलांस टीम की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सुशील मूंछ का बेटा टोनी हथियारों का सप्लायर है। कई अपराधियों को वह पिस्टल और रिवाल्वर सप्लाई करता है। पुलिस ने बताया कि सुशील मूंछ और टोनी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हैं। फरार पिता-पुत्र समेत चारों आरोपियों के घरों की कुर्की जल्द की जाएगी।
परतापुर के सोहरका गांव में 24 जनवरी को भोलू व उसकी मां निछत्तर कौर की हत्या हुई थी। पुलिस ने मां व बेटे की हत्या की साजिश में सुशील मूंछ और उसके बेटे टोनी समेत चार लोगों को मुल्जिम बनाया है। पुलिस के मुताबिक मां-बेटे की हत्या के बाद सुशील मूंछ व टोनी के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया था। सुशील का मोबाइल फोन 24 जनवरी से ही स्विच ऑफ है, जबकि टोनी ने घटना के तीन दिन बाद फोन स्विच ऑफ किया। पुलिस का दावा है कि टोनी के मोबाइल फोन को तीन दिन तक सर्विलांस टीम ने सुना। जिससे साफ हुआ है कि टोनी अपराधियों को हथियारों की सप्लाई करता है। पुलिस अफसरों ने उसकी रिकॉर्डिंग सुनने की बात कही है।
कहां से आते हैं हथियार
हथियार कहां से आ रहे हैं, इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है। लेकिन हथियारों की बड़ी खेप अपराधियों तक पहुंच रही है। पिस्टल व रिवाल्वर के साथ काफी संख्या में कारतूस मिल रहे हैं। लेकिन पुलिस उन पर कोई शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो गई।
विज्ञापन
आज को सकती है कुर्की
सुशील मूंछ समेत फरार चारों आरोपियों के घरों की आज (बुधवार) को कुर्की हो सकती है। कुर्की के आदेश कोर्ट से हो चुके है। मेरठ पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस से कुर्की कराने के लिए मदद मांगी है। इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली का कहना है कि कुर्की की कार्रवाई जल्द होगी।
हथियार सप्लायर टोनी
सुशील मूंछ का बेटा टोनी हथियारों की सप्लाई करता है। इसका पता सर्विलांस के जरिये लगा है। आरोपी पिता-पुत्र को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -मंजिल सैनी, एसएसपी मेरठ
खास बातें:
- सर्विलांस की जांच में हुआ खुलासा
- दोहरे हत्याकांड की साजिश के मुल्जिम पिता-पुत्र
- पुलिस, एसटीएफ, एटीएस समेत कई टीमें लगी है